तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 2021 में बिहार के अंदर फिर हो सकता है विधानसभा चुनाव
पटना। Tejashwi Yadav on Bihar Politics बिहार में एक महीने पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भले ही सरकार BJP और JDU ने मिलकर बनाई हो, लेकिन RJD 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसी से उत्साहित पार्टी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में फिर से चुनाव होने के संकेत दिए हैं।

बिहार में किसी भी वक्त चुनाव के लिए रहना होगा तैयार- तेजस्वी
दरअसल, तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये कहा है कि अभी हमारे पास बैठने का वक्त नहीं है, हमें हर चीज के लिए तैयार रहना है। तेजस्वी ने आगे कहा है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी कि अगर बिहार में फिर से चुनाव हो जाए। ऐसे में हमें हर वक्त तैयार रहना होगा।
मौजूदा सरकार से नाराज है हर वर्ग के लोग- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का युवा और व्यापारी मौजूदा सरकार से खुश नहीं है। इसके अलावा सभी वर्ग के लोग इस सरकार के खिलाफ हैं। ऐसे में बिहार के अंदर कभी भी चुनाव हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि हो सकता है 2021 में बिहार के अंदर फिर से चुनाव हो जाए। तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने मुझ से कहा है कि आप तैयारी करके रखिए, जो करना है कीजिए, यदि आप सोच रहे हैं कि 2020 का चुनाव खत्म हो गया तो ऐसा नहीं है, हो सकता है चुनाव 2021 में हो जाए, इसलिए आप तैयार रहिए।
लालू से मिले थे तेजस्वी
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रिम्स में जाकर मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में ही बिहार के सियासी माहौल को लेकर बात हुई है।












Click it and Unblock the Notifications