Ritesh Pandey Net Worth: खानदानी रईस हैं सांसद रितेश पांडे, जानिए कितने करोड़ संपत्ति के हैं मालिक
MP Ritesh Pandey Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के सांसद रितेश पांडे की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने 25 फरवरी 2024 को बहुजन समाज पार्टी (BSP) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। अब रितेश को भाजपा ने फिर से अंबेडकर नगर से टिकट दिया है। रितेश पांडे के परिवार का राजनीति से सालों पुराना रिश्ता है।

MP Ritesh Pandey Political career: रितेश पांडे का राजनीतिक सफर
- रितेश पांडे ने साल 2012 में पहला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उसमें हार गए थे। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में रितेश पांडे 90303 वोटों के अंतर से जीते और जलालपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
- 2019 के मोदी लहर में रितेश पांडे बसपा के टिकट पर अंबेडकर नगर चुनाव लड़े और जीते। जनवरी 2020 में उन्हें लोकसभा में बसपा का नेता नियुक्त किया गया था।
- रितेश पांडे को संसदीय बिजनेस सर्वे में देश के 539 सांसदों के बीच 19वां स्थान दिया गया है। वह टॉप-20 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं। विकास कार्यों पर किए गए खर्च के लिए भी रितेश पांडे को उत्कृष्ट ग्रेड मिला है।
- रितेश पांडे पिता राकेश पांडे अंबेडकर नगर से सांसद रहे चुके हैं। रितेश पांडे पूर्व बाहुबली विधायक पवन पांडे के भतीजे हैं। उनके दूसरे चाचा कृष्ण कुमार पांडे सुल्तानपुर के इसौली से बीएसपी से चुनाव लड़ चुके हैं। रितेश पांडे के बड़े भाई आशीष पांडे एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

Ritesh Pandey Assets & Liabilities: रितेश पांडे की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक रितेश पांडे की कुल संपत्ति 30 करोड़ 72 लाख 65 हजार 103 रुपये है।
- रितेश पांडे के पास 1,56,830 कैश है। वहीं अलग-अलग बैंकों में उनके पास 32 लाख से ज्यादा रुपये हैं।
- रितेश पांडे के पास कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 1 करोड़ 97 लाख 21 हजार 583 रुपये हैं।
- रितेश पांडे ने एनएसएस, डाक बचत में एक करोड़ से ज्यादा और एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियों में 10 लाख से ज्यादा का निवेश किया है।
- रितेश पांडे के पास 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारियां हैं।
- रितेश पांडे के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।
- रितेश पांडे के पास 12 लाख से ज्यादा के सोने और चांदी के गहने हैं।
- रितेश पांडे के पास 57 हजार रुपये के तीन से चार बंदूक हैं। जिसमें पिस्टल (20,000), एक बंदूक (12,000) और एक राइफल (25,000) है।
- रितेश पांडे के पास यूपी के अलावा दिल्ली में भी कई भी कई प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 17,72,00,269 रुपये की प्रॉपर्टी है।












Click it and Unblock the Notifications