जेनेलिया के साथ रोमांस में गच्चा खा गए रितेश देशमुख, पत्नी समझ किसी और को कर दिया Kiss, देखें VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सबसे क्‍यूट कपल्‍स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। वो हर मौके पर एक दूसरे को एडमायर करते देखे जा सकते हैं। शादी के बाद से जेनेलिया ने फिल्‍मों से ब्रेक लिया हुआ है और अपना सारा वक्‍त बच्‍चों और परिवार को दे रही हैं। वहीं रितेश भी उनकी खुशी का ख्‍याल रखते हैं और जब भी वक्‍त मिलता है वो जेनेलिया के साथ मस्‍ती करते दिखते हैं। वो उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोफे पर बैठे एक दूसरे के प्‍यार में खोए रितेश-जेनेलिया, तभी...

सोफे पर बैठे एक दूसरे के प्‍यार में खोए रितेश-जेनेलिया, तभी...

रितेश देशमुख ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश और जेनेलिया सोफे पर बैठे हैं। दोनों एक दूसरे के प्‍यार में खोए हैं। उसी वक्‍त सोफे के पीछे एक डायरेक्‍टर छिपा हुआ बैठा होता है। डायरेक्‍टर का नाम मिलाप जावेरी है। जैसे ही जेनेलिया वहां से हटती हैं वह अचानक ही निकल आते हैं। रितेश को लगता है कि वो जेनेलिया के हाथ पर किस कर रहे हैं लेकिन वो हाथ मिलाप का होता है। वो मिलाप को देखते हैं हैरान रह जाते हैं और वहां से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाग नहीं पाते। रितेश और जेनेलिया का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक लाख से ज्‍यादा लोगों ने देख लिया है VIDEO

इस वीडियो को अबतक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं वीडियो मस्‍त था। तो वहीं कुछ हंसी वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स भी इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर रितेश देशमुख

वर्कफ्रंट पर रितेश देशमुख

रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्‍द ही फिल्‍म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि रितेश देशमुख की लास्ट रिलीज फिल्म 'बागी 3' थी। रितेश सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का भी हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+