दिवाली की पार्टी में इस बात पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- शोर मत मचाओ
मुंबई। इस वक्त सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋषि कपूर का एक विडिया काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह दिवाली की एक पार्टी के दौरान मीडिया पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। दरअसल ये वीडियो शनिवार रात मुंबई में हुई एकता कपूर की दिवाली पार्टी की है। जिसमें ऋषि पत्नी नीतू के साथ पहुंचे थे।
जब वो पार्टी के बाद घर की ओर लौटने लगे तो मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया। सभी उनसे फोटो खिंचाने की बात कहने लगे। जिससे ऋषि कपूर को काफी गुस्सा आ गया और वो मीडिया वालों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने इन लोगों से सख्स लहजे में बात की।
क्या बोले ऋषि कपूर?
गुस्से में ऋषि ने चिल्लाते हुए कहा, 'शोर मत मचाइए। यहां लोग सो रहे हैं। हमें भी अपनी इज्जत रखनी होती है। लोगों को यह कहने के लिए नहीं होना चाहिए कि फिल्म वाले कितना धमाल करते हैं।' उन्होंने कहा कि वे अक्सर मीडिया के लोगों को शोर मचाते हुए देखते हैं लेकिन ये सही नहीं है।
कई सितारे पहुंचे पार्टी में
जब ऋषि ये सब बोल रहे थे तभी वहां मौजूद एक बैंड वाले ने कहा कि क्या ये सब उनपर भी लागू होता है। तो इसके जवाब में ऋषि ने कहा कि नहीं आप लोग बजाइए। ये आपका पेशा है। एकता की इस पार्टी में शाहिद कपूर, मौनी रॉय, राजकुमार राव, नुसरत भरुचा, करिश्मा तन्ना, हुमा कुरैशी, करण जौहर सहिय कई सितारे पहुंचे थे।
मीडिया के लोगों से रास्ता छोड़ने को कहा
बातचीत के दौरान ऋषि ने मीडिया के लोगों से कहा कि वह इंडस्ट्री के वरिष्ठ इंसान हैं और इसलिए उनकी बात सुननी चाहिए। इसके बाद ऋषि ने गाड़ी की ओर बढ़ते हुए मीडिया के लोगों से रास्ता छोड़ने को कहा। बता दें ऋषि बीते साल सितंबर माह में अपने कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। वह बीते महीने की इलाज कराने के बाद मुंबई वापस लौटे हैं।
तेलंगाना:
48
हजार
परिवहन
कर्मचारियों
की
दिवाली
भी
अंधेरे
में
बीती,
नहीं
मिला
वेतन