Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीमार ऋषि कपूर की सामने आई ताजा फैमिली फोटो, नीतू कपूर का भावुक ट्वीट

बीमार ऋषि कपूर की ताजा फैमिली फोटो, नीतू का भावुक ट्वीट

नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर ने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का स्वागत किया है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा और पत्नी नीतू ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ऋषि कपूर काफी कमजोर दिख रहे हैं। ऋषि कपूर बीते कुछ समय से किसी अज्ञात बीमारी की गिरफ्त में हैं, उनको कैंसर होने की बात भी कुछ मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। उनकी पत्नी नीतू ने भी अपने उनकी तस्वीर के साथ जो मैसेज लिखा है, उसमें कैंसर का जिक्र किया है।

नीतू ने दिया भावुक मैसेज

नीतू ने दिया भावुक मैसेज

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो में नीतू ने लिखा है, 2019 की शुभकामनाएं। इस साल कोई संकल्प नहीं, सिर्फ एक इच्छा है कि भविष्य में कैंसर केवल राशि निशान हो (कैंसर खत्म हो जाए)। नफरत न हो, गरीबी कम हो, प्यार और खुशियां साथ-साथ बढ़े और सबसे बड़ी बात सब स्वस्थ रहें। नीतू के इस मैसेज के बाद माना जा रहा है कि ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

आलिया भी रणबीर के साथ

आलिया भी रणबीर के साथ

रणबीर कपूर के बीते कुछ समय से आलिया भट्ट के साथ अफेयर की खबरें हैं। रणबीर कपूर फोटो में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ दिख रहे हैं। वहीं आलिया भी उनके साथ बैठी दिख रही हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा भी साथ में हैं।

तीन महीने से न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर

तीन महीने से न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वो वहां अपनी किसी अज्ञात बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। उनको क्या बीमारी है इसका पता नहीं है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनको कैंसर होने का दावा किया जा रहा है। ऋषि कपूर 29 सितंबर को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने चाहने वालों से ये गुजारिश करता हूं कि वो किसी तरह का बेमतलब कयास न लगाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+