स्टोर में 27 लाख के जूते देखकर दंग रह गए ऋषि कपूर, कहा-ये तो पागलपन है

नई दिल्ली। अगर आप महंगे जूते पहनने के शौकीन है तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए। आपने अब हजार, दस हजार या फिर 1 लाख के जूते महंगे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 27 लाख के जूतों के बारे में सुना है। न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करवा रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी 27 लाख के जूते देख हैरान हो गए।

 Rishi Kapoor is shocked at Rs 27 lakh sneakers in New York. Internet feels the same

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क के एक स्टोर में जब 27 लाख के जूते देखें तो वो भी हैरान हुए बिना नहीं रह सके। उन जूतों की कीमत जानकर दंग रह गए। स्टोर में करीब 12000 जूतों का कलेक्शन हैं,लेकिन जब उनकी नजर 27 लाख रुपए की कीमत वाले जूते पर गई तो उनकी आंखें फटी की पटी रह गई।

ऋषि कपूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। देखते ही देखते उनका ये ट्वीट वायरल हो गया। ऋषि कपूर के ट्वीट के मुताबिक उस स्टोर में जूतों की शुरुआत 5000 डॉलर यानी की 3.4 लाख रुपए से है और 40 हजार डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपए है।

ऋषि कपूर ने लिखा कि न्यूयॉर्क के सबसे बड़े जूतों के स्टोर में 12 हजार से ज्यादा स्टाइल के जूते हैं। जूते की कीमत को लेकर उन्होंने लिखा कि जूता सोने का हो या चांदी का, पहना जाता है पांव में ही है। ऋषि कपूर के मुताबिक 27 लाख के जूते पागलपन है । गौरतलब है कि स्नीकर मिलियन्स डॉलर की ग्लोबल इंडस्ट्री है। इसकी कीमत ही इसकी पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+