सलमान खान ने ऋषि कपूर के निधन पर किया Tweet- 'कहा सुना माफ चिंटू सर'

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का आज सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार थे, उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को दी, बता दें कि बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से लेकर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है।

सलमान खान ने ऋषि कपूर के निधन पर मांगी माफी

सलमान खान ने ऋषि कपूर के निधन पर मांगी माफी

ऋषि कपूर के देहांत पर बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने भी ट्वीट कर दुख जताया है, सलमान खान ने अपने ट्वीट में कहा कि कहा-सुना माफ चिंटू सर, ऋषि कपूर , को लेकर सलमान खान का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

कुछ तो गिले-शिकवे थए ऋषि और सलमान के बीच

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दे चिंटू सर, कहा सुना माफ, शांति और प्रकाश दोस्तों के लिए। बता दें कि कई बार मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं थी कि जिसमें सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच तकरार की बात कही गई थी। सलमान खान और ऋषि कपूर ने 'ये है जलवा' फिल्म में एक साथ काम किया था। सलमान खान ने इस फिल्म में बेटे को किरदार निभाया था।

तकरार की वजह थे रणबीर कपूर!

तकरार की वजह थे रणबीर कपूर!

फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की दोस्ती से नाराज सलमान ने रणबीर को काफी बुरा-भला कहा था, जिस पर ऋषि कपूर को काफी गुस्सा आया था, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई थी, ये तो किसी को नहीं पता लेकिन सलमान के आज के ट्वीट से ये तो साबित ही हो गया कि इन दोनों सितारों के बीच कुछ कड़वाहट तो थी ही।

2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे ऋषि कपूर

2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे ऋषि कपूर

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया, पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे. लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+