ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद पहुंचीं बेटी रिद्धिमा, कहा-अधूरी रह गई ये इच्छा

ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद पहुंचीं बेटी रिद्धिमा, कहा-अधूरी रह गई ये इच्छा

मुंबई। 30 अप्रैल को बॉलीवुड के महान कालकार और जिंदादिल एक्टर ऋषि कपूर हमेशा के लिए चले गए। कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया। पत्नी नीतू कपूर उनकी हालत को देखकर डर गई। उन्होंने पहले बेटे रणबीर कपूर को फोन किया और फिर उनसे कहा कि वो रिद्धिमा को फोन कर दें। ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। नीतूं जान चुकी थी , इसलिए उन्होने अपनी बेटी रिद्धिमा को फौरन मुंबई आने को कहा। थोड़ी देर बार ही ऋषि कपूर के निधन की खबर आ गई।

लॉकडाउन पास लेकिन दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच पाई रिद्धिमा

लॉकडाउन पास लेकिन दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच पाई रिद्धिमा

पिता के निधन की खबर ने रिद्धिमा को बेचैन कर दिया। वो किसी भी तरह मुंबई पहुंचना चाहती थी। जिस पिता की उंगलिां पकड़कर खेलना सीखा उन्हें आखिरी बार देखना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से वो निकल नहीं पा रही है। बड़ी मुश्किल ने उनका लॉकडाउन पास तैयार हो गया, लेकिन इसमें वक्त लगता। वो चाहत कर भी अपने पिता को आखिरी विदाई नहीं दे पाई। मुश्किल वक्त में मां और भाई के साथ खड़ी नहीं हो पाई। हालांकि पिता के निधन के दो दिन बाद अब मुबंई पहुंच गई है।

 ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद पहुंचीं बेटी

ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद पहुंचीं बेटी

ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बार शनिवार देर रात रिद्धिमा मुंबई पहुंच गई हैं। रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी के साथ देर रात मुंबई अपने घर पहुंच गई। लॉतडाउन की वजह से उन्हें बाय रोड आना पड़ा, जिसमें काफी वक्त लग गया। लॉकडाउन पास मिलने के बाद भी रिद्धिमा चाह कर भी पिता की अंतिम विदाई में शामिल नहीं हो पाई। रिद्धिमा 1 मई को गाड़ी से मुंबई के लिए रवाना हुई थी और 2 मई को देर रात मुंबई पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी समाराभी थीं।

 अधूरी रह गई इच्छा

अधूरी रह गई इच्छा

रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर का दुख बांटने पहुंच चुकी है, लेकिन उनकी इच्छा अधूरी रह गई। वो अपने पिता ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें अंतिम विदाई देना चाहती थी, उन्हें आखिरी बार देखना चाहती थी, लेकिन वो लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाई। हालांकि अंतिम संस्कार के दौरान आलिया भट्ट ने उनकी मदद की और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें पिता के अंतिम दर्शन करवाए।

 पिता को आखिरी बार देखना चाहती थी रिद्धिमा

पिता को आखिरी बार देखना चाहती थी रिद्धिमा

रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं। लॉकडाउन की वजह से वो वक्त पर नहीं पहुंच सकी। वो चाहकर भी ऋषि कपूर को विदाई देते वक्त नहीं पहुंच पाई। ऋष‍ि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।'

 ऋषि कपूर के लिए नीतू कपूर ने प्रार्थना सभा रखी

ऋषि कपूर के लिए नीतू कपूर ने प्रार्थना सभा रखी

ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर ने प्रार्थना सभा रखी। ऋषि की आत्मा को शांति के लिए ये प्रार्थना सभा रखी है। सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो वायरस हो रही है, जिसमें ऋषि कपूर की फूल की माला चढ़ी एकर फोटो के पास रणबीर सफेद पकड़े और पगड़ी पहनकर बैठे हैं तो वहीं नीतू ने सफेद रंग का सूट पहन रखा है। पति ने निधन के बाद नीते कपूर ने भावुत पोस्ट लिखा था, अपनी और ऋषि कपूर की फोटो के साथ उन्होंने लिखा ता अब उन दोनों की कहानी का अंत हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+