क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश ने 2 दिन में खोए 2 बड़े सितारे, इरफान खान के साथ ऋषि कपूर की ये तस्वीर हो रही वायरल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। उनके निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। इससे पहले बुधवार को बॉलीवुड के एक और दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। ऋषि कपूर और इरफान खान ने फिल्म डी-डे में साथ में काम किया था। दो दिन के भीतर देश ने अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। दोनों का निधन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका है।

लोग दोनों की साथ में तस्वीर शेयर कर रहे हैं

लोग दोनों की साथ में तस्वीर शेयर कर रहे हैं

इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म डी-डे की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग सोशल मडिया पर दोनों सितारों के जाने से दुखी हैं और तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था। इसमें ऋषि कपूर के साथ अभिनेता इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इरफान खान ने फिल्म में अंडरकवर रॉ अजेंट की भूमिका निभाई थी।

ऋषि कपूर के साथ काम कर क्या बोले थे इरफान खान?

ऋषि कपूर के साथ काम कर क्या बोले थे इरफान खान?

तब फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद इरफान खान ने कहा था, 'हम सभी ऋषि कपूर के चारों ओर बैठ जाते थे। ऋषि कपूर के पास बहुत कहानियां होती थीं। वह हमको काफी मनोरंजक बातें बताते थे। उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनके साथ काम करूंगा।' आज ऋषि कपूर के परिजनों की तरफ से कहा गया, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से दो साल लड़ते हुए आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन कर रहे थे।'

लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे इरफान

लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे इरफान

इससे पहले अभिनेता इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान खान के निधन को लेकर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके न रहने की खबर को आगे लाना पड़ रहा है।'

यहां देखें दोनों हस्तियों को साथ में लोग कैसे याद कर रहे हैं-

ऋषि कपूर ने सुपरहिट 'बॉबी' से बतौर हीरो बॉलीवुड में किया था डेब्यू, दर्शक भूल नहीं पाएंगे ये 10 यादगार फिल्में

Comments
English summary
rishi kapoor and irrfan khan picture from d day viral as country loss two stars in two days
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X