ममता बनर्जी ने रिपुन बोरा को नियुक्त किया तृणमूल कांग्रेस की एआईटीसी असम इकाई का राज्य अध्यक्ष
Ripun Bora appointed as state president of AITC Assam unit of Trinamool Congress
गोवाहाटी, 23 अप्रैल: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से रिपुन बोरा को एआईटीसी असम इकाई का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा 17 अप्रैल को टीएमसी में शामिल हुए थे।

बता असम के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते हुए आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस इस्तीफा देने के बाद उन्होंने टीएमसी को ज्वाइन कर ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में रिपुन बोरा ने कहा कि, भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ BJP सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा।
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि
मैं अपनी स्टूडेंट लाइफ से साल 1976 से कांग्रेस से जुड़ा रहा हूं। मैं पार्टी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन आज मैं भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं आपका और कांग्रेस की लीडरशिप का मुझपर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। इस्तीफा देते वक्त मैं ये कहना चाहता हूं कि पिछले कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक बंटवारे का सिंबल बन गई है, ये लोकतंत्र, संविधान, धर्म निरपेक्षता, अर्थव्यवस्था और देश के लिए बड़ा खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications