RIP Bhupinder Singh: पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: बॉलीवुड से सोमवार को एक और दुखद खबर सामने आई, जहां फेमस सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। वो अभी 82 साल के थी। उनकी पत्नी ने सोमवार रात को आधिकारिक बयान जारी कर निधन की पुष्टि की। जिसके बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं खबर सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Recommended Video

    Singer Bhupinder Singh Passes Away: PM Modi समेत कई हस्तियों ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी | *News
    Nadda

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि दशकों से यादगार गीत देने वाले भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति। वहीं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने लिखा कि महान गायक भूपिंदर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी शाही आवाज ने हमें वर्षों तक मंत्रमुग्ध कर दिया है और उनकी विरासत उनके अमर संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

    इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा कि गायक भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हमें कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ॐ शान्ति।

    9 दिन से थे भर्ती
    भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह के मुताबिक वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 9 दिन पहले उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से वहां पर उनका उपचार जारी था, लेकिन सोमवार देर शाम उनको दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका निधन हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+