Bihar Election 2020: ये हैं पहले चरण के सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) में सभी दल वैसे तो सच्ची और ईमानदार सरकार देने का वादा कर रहे हैं। पार्टियों के नेता भी अपनी सादगी का खूब बखान करते हैं लेकिन इन्हीं पार्टियों से टिकट पाने वालों में पैसे वाले आगे हैं। इनमें राजद, जेडीयू, भाजपा और लोजपा जैसी सभी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं।

Richest Candidate

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पहले चरण में हो रहे चुनाव में प्रमुख छह पार्टियों के करीब 75 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं पहले चरण के कुल 1064 उम्मीदवारों की बात करें तो 375 करोड़पति हैं।

बाहुबली अनंत सिंह सबसे अमीर
सबसे अमीर उम्मीदवारों (Richest Candidate) की बात करें तो पहला नंबर मोकामा के बाहुबली अनंत कुमार सिंह का है। आरजेडी के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसके मुताबिक वह 68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 2015 के मुताबिक उनकी संपत्ति में ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार उनकी संपत्ति 28 करोड़ थी। 2005 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह की संपत्ति सिर्फ 3.40 लाख रुपये की संपत्ति थी। इस हिसाब से देखें तो पिछले 15 साल में अनंत सिंह की संपत्ति दो हजार गुना बढ़ी है। वहीं अनंत सिंह पर देनदारी भी सबसे ज्यादा है। उन पर 17 करोड़ रुपये की देनदारी है।

अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरा नंबर कांग्रेस के गजानंद शाही का है। शाही की 61 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं। गजानंद शाही ने जो शपथ पत्र भरा है उसके मुताबिक उनके पास 60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। शेष राशि चल संपत्ति के रूप में है। शाही शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी हैं। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 50.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मनोरमा देवी गया जिले की अतरी सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

राजद के सबसे ज्यादा करोड़पति
अमीर प्रत्याशियों की पार्टी की बात करें तो 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही राजद 39 करोड़पतियों के साथ पहले नंबर है। पार्टी के 95 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरा नंबर जेडीयू का है जिसके 35 में से 31 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

ये हैं सबसे गरीब प्रत्याशी
जहां एक तरफ करोड़पतियों की सूची है वहीं 232 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख से कम है। वहीं 5 प्रत्याशी ऐसे भी जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य दर्शाई है। शून्य संपत्ति वाले प्रत्याशियों में मोकामा से चुनाव लड़ रहे जागरूक जनता पार्टी के अशोक कुमार हैं। ध्यान रहे कि मोकामा सीट पर ही अनंत कुमार सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं जो पहले चरण में 68 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। यानि कि यहां सबसे अमीर और गरीब की जंग भी होने वाली है।

अगर शून्य संपत्ति वाले प्रत्याशियों के अलावा देखें तो सबसे कम संपत्ति वालों में रिंकू कुमार का नंबर है। गया जिले की गया टाउन सीट से चुनाव लड़ रहे रिंकू कुमार मात्र 2700 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। दूसरे नंबर पर कुटुंबा सीट से लड़ रहे शैलेश राही हैं जिनके पास 9000 की संपत्ति है। तीसरा नंबर कारघर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे लाल धारी सिंह का है जिनके पास 10 हजार रुपये की सिर्फ चल संपत्ति है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+