भारत रत्न अम्बेडकर अवार्ड मिलने पर बोली ऋचा चड्ढा जिसका गॉडफादर नहीं उसके लिए ये सम्मान है कीमती
भारत रत्न अम्बेडकर अवार्ड मिलने पर बोली ऋचा चड्ढा जिसका गॉडफादर नहीं उसके लिए ये सम्मान है कीमती
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को भारत रत्न अम्बेडकर पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। ऋचा चड्ढा को भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 7 नवंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा दिया गयाफ इस अवॉर्ड सेरेमनी में केवल 25 आगंतुकों को बुलाया गया था। पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी खुशी और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिया।
भारत रत्न अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित ऋचा चड्ढा ने सम्मान प्राप्त करने पर अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया। अभिनेत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी खुशी और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा भारत रत्न आंबेडकर पुरस्कार प्राप्त करने वालों में रोमांचित हूं महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मुझे सम्मानित किया गया। 'मैं बहुत खुश हूं और यह सम्मान मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। उन्होंने आगे लिखा एक ऐसा एक्टर जिसका कोई गॉडफादर नहीं है, उसके लिए हर उपलब्धि कीमती और मेहनत की कमाई होती है। यह अवॉर्ड मेरे सपनों और मेरे हौसलों को और मजबूती दे रहा है।
बता दें इन दिनों ऋचा चड्ढा अपने दोस्त फजल संग शादी को लेकर चर्चा में है। 2020 में ही वो अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते इनकी शादी टल गई। एक्ट्रेस ने आगे लिखा पुरस्कृत लोगों में वे लोग भी शामिल थे जो कोविड के दौरान दूसरों की देखभाल कर रहे थे! जय भीम! जय हिन्द! धन्यवाद।" ऋचा ने दो तस्वीरें भी साझा कीं - एक जहाँ वह भगवान बुद्ध और बाबासाहेब अम्बेडकर की तस्वीरों के सामने मोमबत्तियाँ जला रही हैं, और दूसरी में, जहाँ उन्हें पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखा गया।उनके कई दोस्तों ने उन्हें सम्मान के लिए बधाई दी। एक्ट्रेस ऋचा ने हमेशा अपने विचारों को ईमानदारी से व्यक्त किया है।