Paradip Port: बीजेपी- BJD के बीच बयानबाजी तेज, राउत्रे बोले- BJD के पास बंदरगाह बंद करने की क्षमता
Paradip Port: पारादीप पोर्ट के विकास को लेकर सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। बीजेडी विधायक संबित राउत्रे ने कहा कि उनकी पार्टी बंदरगाह बंद करने की क्षमता रखती है।
दरअसल, पुरी में भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाइक ने कहा कि माल ढुलाई क्षमता कम होने के कारण पारादीप बंदरगाह का कारोबार नहीं बढ़ रहा है। बंदरगाह को व्यवसाय नहीं मिल रहा है क्योंकि मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचा ही पर्याप्त नहीं है। वहीं मंत्री के बयान से भड़के पारादीप से बीजेडी विधायक संबित राउत्रे ने चेतावानी दी। उन्होंने कहा बीजेडी चंद मिनटों में बंदरगाह बंद करने की क्षमता रखती है।
राउत्रे ने कहा, "अगर हम सच में बंदरगाह के विकास में बाधा डालना नीयति रखते तो हमें पारादीप बंदरगाह बंद करने में एक घंटे भी नहीं लगेंगे।"

नाइक ने कहा, "चूंकि बंदरगाह से मौजूदा सड़क संपर्क बहुत संकीर्ण है, इसलिए बंदरगाह अधिकारी लंबे समय से राज्य सरकार से इसे चौड़ा करने का अनुरोध कर रहे हैं। वहीं दूसीर ओर राज्य सकार की ओर से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।"
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अगर सड़क संपर्क में सुधार हो और बंदरगाह का आधुनिकीकरण हो तो पारादीप बंदरगाह को देश का नंबर एक बंदरगाह बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दावा किया, "मैं जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार पर डाल रहा हूं। केंद्र सड़क बुनियादी ढांचे के विकास और बंदरगाह की अन्य विकास गतिविधियों के लिए राज्य सरकार को वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमें मिलकर काम करना होगा।"
नाइक ने कहा, "चूंकि बंदरगाह से मौजूदा सड़क संपर्क बहुत संकीर्ण है, इसलिए बंदरगाह अधिकारी लंबे समय से राज्य सरकार से इसे चौड़ा करने का अनुरोध कर रहे हैं। वहीं दूसीर ओर राज्य सकार की ओर से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।"












Click it and Unblock the Notifications