आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी बोलीं, मैं सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी, हम कपल की तरह रह रहे थे
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इस पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह के पैसों का इस्तेमाल किया और उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की। यही नहीं सुशांत के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बैंक से करोड़ो रुपए की हेराफेरी की और उन्होंने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद से ही रिया कई आरोपों के घेरे में हैं। लेकिन अब आखिरकार इन तमाम आरोपों पर रिया मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है।
Recommended Video

सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी
रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत सिंह के पैसों का गलत इस्तेमाल किया और वह उनके पैसों पर ही जीती थीं। लेकिन रिया का कहना है कि वह सुशांत के साथ पैसों के लिए नहीं थीं और ना ही वह सुशांत के पैसों पर पर जी रही थीं। रिया ने कहा कि हम कपल की तरह रह रहे थे। रिया ने कहा कि सुशांत स्टार की तरह रहते थे और यह उनकी लाइफस्टाइल थी। सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप के बारे में रिया ने कहा कि ट्रिप में सुशांत ने होटल के बिल खुद दिए थे और इसमे मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जिस तरह से वह इस ट्रिप पर काफी अधिक पैसा खर्च कर रहे थे, उसे देखकर उन्हें चिंता हो रही थी।

यूरोप ट्रिप की जानकारी
रिया ने कहा कि यूरोप ट्रिप के दौरान पेरिस में मेरा एक शूट था, क्लोदिंग वीयर की एक कंपनी का। उनका एक फैशन शो था, उस फैशन शो में मुझे पेरिस बुलाया जा रहा था। कंपनी ने ही मेरे टिकट और होटल को बुक किया था। लेकिन सुशांत ने कहा कि इसे यूरोप ट्रिप में बदलने का अच्छा मौका है। सुशांत ने मेरी टिकट और होटल की बुकिंग को कैंसल कर दिया। इसके बाद सुशांत ने फर्स्ट क्लास टिकट बुक किया, ट्रिप के पूरे खर्च को खुद उठाया, वह यह सब करना चाहते थे और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी, आखिरकार उन्हें किंग साइज लाइफ जीने का शौक था। यूरोप पर रिया के भाई शौविक भी गए थे, इसके बारे में भी रिया ने विस्तार से जानकारी साझा की।

भाई के ट्रिप पर जाने पर दिया जवाब
रिया ने कहा कि शोविक और सुशांत के बीच काफी अच्छा रिश्ता था, मैं कहती थी कि शोविक ही मेरी शौतन है। हम तीनों ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का नाम रियालिटिक्स थे, हम तीनों इसमे बराबर के हिस्सेदार थे। इटली के फ्लोरेंस में मेरा भाई यूरोप की ट्रिप पर सुशांत के बार-बार कहने पर आया था। यहां तक कि शोविक का कैट का एग्जाम होने वाला था, लेकिन सुशांत के बार-बार कहने पर ही वह हमारे साथ ट्रिप पर आया।

6 लड़कों के साथ गए थे थाइलैंड
रिया ने कहा कि मुझसे पहले 6 लड़कों के साथ सुशांत थाइलैंड गया था, जहां उसने 70 लाख रुपए उसने खर्च किया, उसने प्राइवेट जेट हायर किया था। वह किंग की तरह रहता था, वह ऐसा ही करता था, उसे ऐसी लाइफ पसंद थी। आप कौन होते हैं ये बताने वाले कि वो क्या करेगा, उसकी मर्जी, स्टार रकी तरह जीता था, उसे यह पसंद था। क्या उन लड़कों ने भी सुशांत को इसके लिए मजबूर किया था। जी नहीं, मैं सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी, हम कपल की तरह रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications