SSR केस: रिचा चक्रवर्ती की जमानत को NCB ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 18 को सुनवाई
मुंबई। पिछले साल अक्टूबर में सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को सर्वोच्च न्यायालय में एनसीबी द्वारा चुनौती दी गई है। मामला 18 मार्च यानि गुरुवार को सुना जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने पिछले साल रिया को गिरफ़्तार किया था। लगभग एक महीने तक जेल में रहने के बाद रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी।

इससे पहले 5 मार्च को एनसीबी ने एनडीपीएस की विशेष अदालत में ड्रग्स केस में चार्जशीट दाख़िल की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में एनसीबी ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत राजपूत को अपने घर पर मादक पदार्थ का सेवन करने की अनुमति दी और इसे खरीदने के लिए उन्हें रुपये भी दिए। इस तरह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में उन्होंने मदद की।
एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी गयी थी। रिया चक्रवर्ती का नाम चैट्स में सामने आने पर एनसीबी ने उनसे गहन पूछताछ के बाद 8 सितम्बर में गिरफ़्तार किया था। उन्हें लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी।
इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली ख़ान से एनसीबी ने पूछताछ की थी। अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैबरिएला डिमिट्रियादेस के भाई की गिरफ़्तारी के बाद एनसीबी ने इन दोनों से भी पूछताछ की थी। स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी एनसीबी को भी एनसीबी ने गिरफ़्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications