सुशांत के परिवार के इस झूठे बयान के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी
सुशांत के परिवार के इस झूठे बयान के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी
नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद भी हर दिन इस केस में नया मोड़ आ रहा है। सुशांत की मौत के 40 दिनों बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जब एफआईआर दर्ज करवाई तब से लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके है जिसके बाद रिया चक्रवर्ती पर कानून का शिकंजा कसता ही जा रहा है। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार के खिलाफ एक्शन लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है।

रिया के वकील ने कहा- सुशांत के परिवार ने बोला इस बात को लेकर बोला झूठ
रिया ने ये दावा किया कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे और जिसकी जानकारी उनके परिवार को पहले से थी। सुशांत के डिप्रेशन की जानकारी होने के बावजूद सुशांत कि पिता और उनके परिवार ने केस की जांच कर रही टीम और सुप्रीम कोर्ट में झूठे बयान दिए। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि "दवाओं के पर्चे और दो बहनों की चैट से साफ है कि सुशांत के परिवार को उनके मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी थी। वो दवाओं के पर्चे एक दूसरे को भेज रहे थे लेकिन सुशांत के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट और इस केस की जांच कर रहे पवतर्न निदेशालय (ईडी) से झूठ बोला।"
Recommended Video

श्रुति मोदी ने सुशांत की बहन को दी थी ये जानकारी
बता दें पिछले दिनों खुलासा हुआ था कि सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन को एक्टर की बहन मीतू सिंह के साथ शेयर की थी। श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट के अनुसार उन्होंने मीतू सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन, उनकी दवाई और सिज्राफेनिया बीमारी के सुशांत के इलाज के बारे में जानकारी दी थी। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामला दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि सुशांत सिंह राजपूत किसी मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

सुशांत की उनके परिवार वालों से नहीं बनती थी
बता दें रिया चक्रवर्ती ने ये भी आरोप लगाया है कि एक्टर के रिलेशन पहले से ही उनके परिवार के साथ अच्छे नहीं थे। सुशांत से रिया की दोस्ती होने से पहले ही सुशांत की उनके परिवार वालों से नहीं बनती थी।रिया ने सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका पर आरोप लगाया है कि वो सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से जानती थीं और वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं, उनका ही सुशांत से सबसे ज्यादा झगड़ा होता था।

सुशांत ने बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी
इंडिया टूडे की खबर के अनुसार सुशांत और प्रियंका में काफी मधुर संबंध थे। इसका खुलासा एक प्रियंका और सुशांत के बीच हुई चैट में हुआ। इस चैट में सुशांत किसी बैंक वाले से निवेश से संबधित बातें कर रहे थे, उसी चैट में एक डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की गई है, उन डॉक्यूमेंट में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि एक्टर की बहन प्रियंका उनकी नॉमिनी होगी, ये डॉक्यूमेंट मई 2020 के हैं। ये वार्ता सुशांत की मौत के एक महीने पहले की ही है तो सवाल उठता है कि अगर बहन से सुशांत की नहीं पटती थी तो सुशांत अपनी इस बहन को अपना नॉमिनी क्यो बनाया।

एक्टर के अकांउट से 15 करोड़ रुपये का हुआ था ट्रांजेक्शन
गौरतलब हैं कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की हेरफेर करने का भी आरोप लगाया था। आरोप है कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाला गया था। ऐसे में ये भी सवाल उठ रहा है कि 15 करोड़ जितने बड़े अमाउंट का ट्रांजेक्शन हुआ तो प्रियंका को इसका सूचना तब कैसे नहीं लगी। वहीं रिया ने अपने ऊपर लगे इस आरोप पर कह चुकी हैं कि उन्होंने सुशांत को कोई पैसा नहीं लिया उन्हें नहीं पता कि किस ट्रांजेक्शन की बात सुशांत के परिवार वाले कर रहे हैं। ईडी ने जब रिया चक्रवर्ती से इस बारे में पूछताछ की थी तभी भी रिया ने ये ही कहा था कि वो अपने सारे खर्चे स्वयं से कमाए पैसे से वहन करती थीं। उन्होंने जो फ्लैट लिया है उसकी ईएमआई भी वो खुद ही भरती हैं। साथ ही रिया ने ये भी कहां था सुशांत घूमने-फिरने और लग्जरी लाइफ जीने के लिए पैसों के खर्च की परवार नहीं करता था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications