रिया चक्रवर्ती को जेल या बेल, मुंबई की स्पेशल कोर्ट में आज होगी सुनवाई

रिया चक्रवर्ती को सुशांत के लिए ड्रग्स मुहैया कराने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में जेल में बंद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर मुंबई की स्पेशल कोर्ट में आज सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर भी कोर्ट आज सुनवाई करेगा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके परिजनों ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से सीबीआई, ईडी और एनसीबी मामले की जांच में जुटे हैं।

दोषी पाए जाने पर रिया को हो सकती है 10 साल की जेल

दोषी पाए जाने पर रिया को हो सकती है 10 साल की जेल

रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिया के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराई। हालांकि, रिया के ऊपर खुद ड्रग्स लेने का आरोप नहीं है। अगर रिया मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें दस साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

रिया ने खुद को बताया निर्दोष

रिया ने खुद को बताया निर्दोष

मंगलवार रात को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया ने स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई जमानत याचिका में रिया ने कहा है कि वो निर्दोष हैं और एनसीबी ने झूठे आरोपों के तहत उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था।

भायखला जेल में बंद हैं रिया चक्रवर्ती

भायखला जेल में बंद हैं रिया चक्रवर्ती

वहीं, इस मामले में रिया के भाई शौविक और अन्य आरोपी पहले से ही 23 सिंतबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार रात को रिया चक्रवर्ती को एनसीबी के दफ्तर में ही रखा गया और बुधवार को उन्हें भायखला जेल भेज दिया गया था। मुंबई में महिला कैदियों के लिए केवल भायखला जेल ही एकमात्र जेल है। शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और भीमा-कोरेगांव केस में आरोपी सुधा भारद्वाज भी इसी जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+