ISIS आतंकी अब्दुल मतीन पर NIA ने रखा 3 लाख का इनाम
नई दिल्ली: भारत में अल-हिंद आईएसआईएस के मॉड्यूल पर एनआईए लगातार शिकंजा सकती जा रही है। अब आईएसआईएस के बेंगलुरु मॉड्यूल के फरार आरोपी अब्दुल मतीन ताहा पर एनआईए ने इनाम घोषित किया है। ताहा कर्नाटक के शिमोगा जिले का रहने वाला है और लंबे वक्त से एनआईए को चकमा दे रहा है। इसके 12 साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक अब्दुल मतीन ताहा अल-हिंद आईएसआईएस के बेंगलुरु मड्यूल का सक्रिय सदस्य था। आतंकियों की भर्ती और हमलों को लेकर इसने काफी प्लानिंग की थी। जिसके लिए एनआईए इसकी तलाश कर रही है, लेकिन ये आतंकी लगातार पुलिस और एनआईए को चकमा दे रहा है। अब अब्दुल ताहा की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत उस पर तीन लाख का इनाम घोषित किया गया है। एनआईए के मुताबिक जो भी ताहा की पुख्ता जानकारी देगा, उसे इनाम की राशि मिलेगी। साथ ही उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
NIA Declares Rs. 3 Lakhs Cash Reward on Wanted Accused Abdul Matheen in Al-Hind ISIS Bengaluru Module Case pic.twitter.com/s9lEHGXHn4
— NIA India (@NIA_India) May 13, 2020
अंतिम संस्कार के 3 साल बाद कोरोना वायरस की वजह से जिंदा लौटा 13 साल का बेटा उदय कुमार
दिल्ली
से
गिरफ्तार
हुए
थे
तीन
आतंकी
आपको
बता
दें
कि
इससे
पहले
राजधानी
दिल्ली
से
पुलिस
की
स्पेशल
सेल
ने
ISIS
के
तीन
आतंकियों
को
गिरफ्तार
किया
था।
तीनों
आतंकियों
की
गिरफ्तारी
एनकाउंटर
के
बाद
वजीराबाद
से
हुई
थी।
पुलिस
को
इनके
पास
से
हथियार
भी
बरामद
हुए
थे।
ये
सभी
गणतंत्र
दिवस
पर
हमले
की
साजिश
रच
रहे
थे।