भारत ने ब्रिटिश यात्रियों के लिए जारी की संशोधित गाइडलाइन, पहले वाले नियम लागू

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: हाल ही में ब्रिटेन ने अपने यहां सख्त ट्रैवल गाइडलाइन जारी की थी। जिसके तहत भारत में कोविशील्ड लेने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा था। इसके बाद भारत सरकार भी एक्शन में आई और ब्रिटिश नागरिकों के लिए बहुत ज्यादा सख्त गाइलडाइन जारी कर दी। जिसमें क्वारंटीन के साथ दो बार अपने खर्च पर RT-PCR टेस्ट करवाना था। इस कड़े रुख के बाद ब्रिटिश सरकार नरम पड़ी और वैक्सीनेट भारतीय लोगों को छूट दे दी। जिस पर अब भारत सरकार ने भी संबोधित गाइडलाइन जारी कर दी है।

Health

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटिश नागरिकों के लिए 1 अक्टूबर को नई गाइडलाइन जारी की गई थी। जिसमें काफी सख्त नियम थे। अब उसको संशोधित कर दिया गया है। जिसमें से सख्त नियम हट लिए गए हैं। अब ब्रिटिश यात्रियों को 17 फरवरी 2021 को जारी (पुरानी वाली) गाइडलाइन को फॉलो करना होगा। इसमें क्वारंटीन की छूट दी गई थी।

क्या थी विवाद की वजह?
दरअसल भारत में ज्यादातर लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड दी जा रही है। यही वैक्सीन ब्रिटेन में भी लोगों को दूसरे नाम से दी जा रही है। ब्रिटिश सरकार को इस वैक्सीन से कोई समस्या नहीं है। वो भारत के कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को भरोसेमंद नहीं मान रहे थे, जिस वजह से उन्होंने भारत से जाने वाले यात्रियों के क्वारंटीन का नियम बनाया। हालांकि बाद में ब्रिटेन ने Cowin के निर्माताओं से चर्चा की। हालांकि अब इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+