'कितने राफेल गिरे?' Revanth Reddy के सवाल पर BJP का पलटवार, 'नेशनल सिक्योरिटी कोई रैंपवॉक नहीं है'
Telangana CM Revanth Reddy: देश की राजनीति में इन दिनों अलग ही माहौल बना हुआ है हर तरफ बयानबाजीयों का दौर चल रहा है। इस ट्रेंड में रेवंथा रेड्डी ने भी अब एंट्री मार ली है। हाल ही में एक रैली के दौरान रेड्डी ने ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर बीजेपी को निशाने पर लिया।
अब रेड्डी के इन आरोपों पर BJP कहां चुप बैठने वाली थी, उसने भी बड़े ही मजेदार ढंग से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बात थी 'जय हिंद' रैली की, लेकिन माहौल ऐसा बन गया मानो किसी ओपन माइक कॉमेडी नाइट का ट्रेलर हो।

इस दौरान रेवंथा रेड्डी गजब के फॉर्म में दिखे, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए पूछा "मोदी जी तो बड़ा राफेल-राफेल करते थे, अब बताइए, कितने राफेल पाकिस्तान ने गिरा दिए? हमको हिसाब दो! हमको गिनती चाहिए!"
Operation Sindoor पर बोले रेवंत रेड्डी, "क्या सच में कुछ उड़ा था"?
हैदराबाद में आयोजित 'जय हिंद' रैली में बोलते हुए रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके उन्होंने बोला, "ये ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ, क्या मोदी जी ने अमेरिका से फोन पे धमकी खाई? और फिर युद्ध रोक दिया? पहले तो बोल रहे थे Balochistan अलग करेंगे, PoK ले आएंगे, फिर पता नहीं कौन किससे डर गया।"
इतना बोलने के बाद रेड्डी ने इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी इंदिरा जी ने चीन को 1967 में हराया था। अमेरिका भी धमकी देता था, पर उन्होंने बंग्लादेश बना दिया। मोदी जी तो चीन से 4000 स्क्वायर किलोमीटर गंवा बैठे!
'ट्रंप की धमकी से डर गए पीएम मोदी', रेड्डी
रैली में रेड्डी बोले, "हम तो मोदी जी का साथ देने को तैयार थे इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बोला था, "देश के लिए एकजुट है कांग्रेस! लेकिन चार दिन बाद युद्ध खत्म कैसे हो गया? ट्रंप ने क्या धमकी दी, और मोदी जी डर गए?"
रेड्डी ने आगे कहा कि मोदी ने बलोचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लाने की बात की थी, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि, "मोदी जी ने युद्ध शुरू करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, तो फिर युद्ध रोकने से पहले क्यों नहीं बुलाई? पाकिस्तान से जंग छेड़ी और चार दिन में पीछे हट गए देश जानना चाहता है क्यों?"
बीजेपी का पलटवार: "रेवंत रेड्डी पाकिस्तान की जुबान बोल रहे हैं"
अब बीजेपी ने भी रेड्डी की इस भाषणबाजी का पुरजोर जवाब दिया वो भी बेहद चुटकुले अंदाज में...तेलंगाना बीजेपी ने ट्वीट किया, "रेड्डी जी, आपसे national security की बात नहीं हो पाएगी। आप Miss World फोटोशूट करवाइए, देश की रक्षा तो फौजियों पे ही छोड़ दीजिए। रैंप पे चलिए, रनवे मत उड़ाइए!"
इतना ही नहीं, बीजेपी ने आरोप भी ठोंक दिया कि रेड्डी ने पाकिस्तान को "मना पाकिस्तान" (हमारा पाकिस्तान) कह डाला! अब ये वाला प्यार अचानक कहां से आ गया, ये तो खुद रेड्डी जी भी शायद सोच रहे होंगे!
बीजेपी ने आगे कहा कि "सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट, अग्निपथ - हर कदम पर कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की है। ये कांग्रेस के डीएनए में है।"
बीजेपी ने कहा, रेड्डी जी की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए लग रहा था जैसे पाकिस्तान का रेडियो स्टेशन चालू हो गया हो। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में उबाल ला दिया है, और भारतीय जनता पार्टी ने इसे "भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा का अपमान" करार देते हुए जोरदार हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications