Layoffs: छंटनी की तैयारी में फिर से जुटा मेटा, पिछले साल 11 हजार लोगों को निकाला था बाहर

कई कंपनियों से लोगों को निकाले जाने के बाद युवाओं को भारी समस्या का सामनाकरना पड़ रहा है।

सांकेतिक फोटो
\

इन दिनों कई बड़ी-बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। मेटा, माइक्रोशॉफ्ट, अमेजन समेत कई कंपनियों ने अब तक हजारों लोगों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। इस बीच मेटा ने एक बार फिर छंटनी की योजना बना रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मेटा स्वामित्व वाली फेसबुक आने वाले महीनों में कई राउंड में अतिरिक्त छंटनी की घोषणा करने की योजना बना रहा है। मेटा ने पिछले साल लगभग 11000 लोगों की छंटनी की थी। इन लोगों को नौकरी से हाथ धोनी पड़ी थी। कंपनी ने कर्मचारियों के लगभग 13 प्रतिशत की कटौती की थी।

इससे पहले इवेंटब्राइट (Eventbrite Inc) नामक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया था। कंपनी के मुताबिक, 8 प्रतिशत अपने कर्मचारी को निकालने का फैसला किया था। इवेंटब्राइट में दिसंबर 2022 तक 881 फुलटाइम स्टाफ थे। जिनमें 508 अमेरिका में थे। कंपनी ने कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।

इवेंटब्राइट कंपनी जो टिकटिंग सर्विस प्रोवाइडर का काम करती है। कंपनी ने करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का भी फैसला लिया था। रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें अर्जेंटीना-अमेरिका से स्पेन और भारत में ट्रांसफर किया जाएगा। टेक कंपनी में काम करने वालों के लिए साल 2023 सबसे खराब साल साबित होने वाला है। क्योंकि, सिर्फ दो महीने में 417 कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर 1 लाख 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।

छंटनी ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, 1046 टेक कंपनियों ने 2022 में 1 लाख 61 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। वहीं, इवेंटब्राइट कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि वह लगभग सभी कस्टमर सपोर्ट और ऑपरेशन में शामिल लोगों को अमेरिका से बाहर के स्थानों पर ट्रांसफर करेगी।

वहीं, वैश्विक स्तर पर करीब 1 लाख टेक कर्मचारियों को जनवरी में नौकरी से हाथ धोनी पड़ी। जिसमें Amazon, Microsoft, Google, Salesforce और अन्य जैसी कंपनियां शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 3 लाख टेक कर्मचारियों ने फरवरी 2023 तक नौकरी से हाथ धो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Layoff in Meta: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा करेगी और छंटनी, पिछले साल 11000 लोग हुए थे बाहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+