कोरोना के मरीजों को इन 5 चीजों की नहीं आती गंध
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी दुनिया भर में करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस के लक्षण को लेकर अभी भी कई लोग अनजान हैं, वह आम सर्दी-जुकाम को भी महामारी समझ कर घबराने लगते हैं। लोगों की इसी गलतफहमी को लेकर शोधकर्ताओं ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसके अनुसार आप किसी चीज की गंध न आने से इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आप में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण हैं या नहीं।
Recommended Video

10 महीने बाद भी वैक्सीन का इंतजार
गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस को अब तक 10 महीने से अधिक का समय हो चुका है। इतने समय बाद भी अभी तक महामारी के खिलाफ कोई कारगर वैक्सीन विकसित नहीं की जा सकी है, कुछ संभावित टीकें हैं जो अभी ह्यूमन ट्रायल के फेस में हैं। इस बीच कुछ शोधकर्ताओं ने कोरोना के लक्षण को लेकर नया दावा किया है।

गंध ना आना भी कोरोना का लक्षण
आपको बता दें कि पहले सूखी खांसी, बुखार और बिना वजह होने वाली थकावट को कोरोना का लक्षण माना जाता था लेकिन अब गंध और स्वाद की कमी को COVID-19 के टेल्टेल लक्षणों में से एक के रूप में पहचाना गया है। किसी मरीज में बहती नाक या सर्दी और खांसी जैसे लक्षणों के अभाव में स्वाद की पहचान न कर पाने जैसे संकेतों को अब कोरोना वायरस का लक्षण माना गया है।

शोधकर्ताओं ने किया परीक्षण
ऐसा नहीं है कि गंध न आने का मतलब आप कोरोना संक्रमित हैं क्योंकि कई बार देखा गया है कि सामान्य सर्दी और खांसी होने पर भी हमें किसी वस्तु की गंध नहीं आती। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि महामारी से संक्रमित होने के बाद गंध न आने पर कैसा महसूस होता है। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि एनोस्मिया (गंध की कमी) संक्रमण का प्रारंभिक चेतावनी संकेत है। हालांकि, हाल ही में नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट मोहाली और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि COVID -19 से संक्रमित लोग केवल कुछ गंधों और सुगंधों को सूंघने या उसका पता लगाने में सक्षम नहीं हैं।

घरों में आसानी से मिल जाएंगी ये पांच चीजें
एक रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने स्मेल टेस्ट (गंध परीक्षण) विकसित करने के लिए आमतौर पर सभी भारतीय घरों में मौजूद पांच अलग-अलग प्रकार की खुशबू वाली चीजों का इस्तेमाल किया है। इन पांच खुशबू या सुगंध को एक ऑनलाइन किए गए सर्वे के आधार पर चुना गया था जहां 100 व्यक्तियों को 30 सुगंधों की एक सूची प्रस्तुत की गई थी। सर्वे के दौरान सभी को उन खुशबू को चुनने के लिए कहा गया था जिन्हें वे सबसे आसानी से पहचान सकते हैं। रिजल्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई।

कोरोना संक्रमितों को नहीं आती 5 चीजों की गंध
100 लोगों पर किए गए इस शोध के परिणामों को आधार पर लहसुन, पुदीना, इलायची, नारियल तेल और सौंफ को खुशबू के लिए किए जा रहे टेस्ट में चुना गया। इन सभी का परीक्षण 49 बिना लक्षण वाले कोरोना रोगियों और 35 स्वस्थ लोगों पर स्मेल टेस्ट किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक और टेस्ट किया गया जहां सुगंध के क्रम को बदल दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमित ज्यादातर लोग गंध की पहचान कर पाने में असमर्थ थे।

परिणाम में चौंकाने वाली बात आई सामने
इसमे 4.1 प्रतिशत वो लोग थे जो मौजूद पांच सुगंधों में से किसी को पहचानने में असमर्थ थे, वहीं 38.8 प्रतिशत सुगंध में से कम से कम एक को नहीं पहचान पा रहे थे जबकि 16 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो यह नहीं बता पाए कि सूंघी गई गंध किस चीज की है। जब स्वस्थ लोगों का परिणाम सामने आया तो पता चला कि सभी गंध परीक्षण में उपयोग किए जाने वाले सुगंध को सूंघने में सक्षम थे लेकिन 14 प्रतिशत स्वस्थ वॉलेंटियर पांच गंध में कम से कम एक को नहीं पहचान पाए।
यह भी पढ़ें: WHO ने की ओडिशा सरकार की तारीफ, कहा- कई मुसीबतों के बाद भी कोरोना से बचाव के लिए किया अच्छा काम
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications