Republic TV Exit Poll 2024: जानें रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल किसकी बना रहा सरकार?
Republic TV lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए 1 जून शाम छह बजे वोटिंग समाप्त हो चुकी है। सातवें और आखिरी चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।
4 जून को मतगणना के बाद चुनाव आयोग अधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित करेगा, लेकिन आज मतदान संपन्न होने के बाद तमाम न्यूज एजेंसियों ने एग्जिट पोल नतीजे घोषित करने शुरू कर दिए हैं।
आइए जातने हैं रिपब्लिक टीवी Exit Poll के अनुसार देश में किसकी सरकार बन रही है। देश में क्या लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनेगी या I.N.D.I.A गठबंधन को सरकार बनाने को मौकेा मिलेगा को मिलेगा मौका? आइए जानते हैं Republic TV Lok Sabha Election 2024 के Exit Poll...

Republic TV's PMARQ Exit Poll National Projection के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले एनडीए गठबंधन को देश भर में कुल 359 सीटें मिल रही हैं। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को 154 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान है।
यानी Republic TV के एग्जिट पोल परिणाम के अनुसार एक बार फिर भारत में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर भाजपा के एनडीए गठबंधन ने 352 सीटों पर जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की थी। वहीं कांग्रेस ने 52 सीटें हासिल की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने कुल 91 सीटें हासिल कीं थीं।
भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 370 सीटों का लक्ष्य रखा है और एनडीए में शामिल अपने सहयोगियों की मदद से 400 सीटों के पार जाने का लक्ष्य रखा है। याद रहे संसद के निचले सदन में 543 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 272 है।












Click it and Unblock the Notifications