Republic Day: इस बार साफा नहीं खास टोपी में नजर आए PM मोदी, गले में पहना मणिपुर का Stole
नई

आईएमए उत्तराखंड की टोपी
इस खास मौके पर पीएम मोदी का खास अंदाज नजर आया है, इस बार पीएम मोदी के सिर पर साफा नहीं बल्कि एक खास टोपी दिखाई दी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल पीएम मोदी ने जो टोपी आज पहनी है, वो कोई आम नहीं बल्कि स्पेशल टोपी है, जो कि आईएमए उत्तराखंड की टोपी है, जिस पर ब्रह्मकमल का फूल बना है, जो कि उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है।

मणिपुर का Stole
पीएम मोदी ने इस टोपी के साथ ही मणिपुर का Stole भी पहना है। आपको बता दें कि जब पीएम मोदी केदारनाथ के दर्शन करने गए थे तो उन्होंने वहां पर ब्रह्मकमल ही अर्पित किए थे।

शहीदों को सम्मान
मालूम हो कि पीएम मोदी ने ये खास टोपी उन शहीदों को सम्मान देने के लिए पहनी है, जिन्होंने अपने भारत मां की रक्षा में अपना सिर न्यौछावर कर दिया। ये टोपी उनलोगों को मान देने के लिए पहनी गई है, जो सर्दी-गर्मी, बरसात की परवाह ना करते हुए बार्डर पर प्रहरी बनकर 24 घंटे हमारे देश की रक्षा करते हैं और जिनकी बदौलत हम अपने घरों में सुकून की सांस ले पाते हैं।
खास बातें
आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 मिनट पर भारत का लिखित संविधान लागू किया गया था और इसके बाद इंडिया को पूर्ण स्वराज का दर्जा मिला था। इसके बाद 10:24 मिनट पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और शपथ लेने के बाद ही उन्होंने 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था। आपको बता दें कि भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।












Click it and Unblock the Notifications