क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Republic Day Parade : राजपथ पर दिखी ताकत और संस्कृति की झलक

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया, राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमानों ने लोगों को रोमांचित कर दिया, इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं।

Recommended Video

    Republic Day 2020 पर पूरे देश में उत्साह, Rajpath पर दिखे Cultural Colors | Oneindia Hindi
    Republic Day Live: राजपथ पर दुनिया देख रही भारत का शौर्य

    Newest First Oldest First
    11:48 AM, 26 Jan

    गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी।
    11:47 AM, 26 Jan

    परेड खत्म होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद और मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो राजपथ से प्रस्थान करते हुए।
    11:32 AM, 26 Jan

    राजपथ पर राष्ट्रगान के साथ ही परेड खत्म।
    11:31 AM, 26 Jan

    जैगुआर का ऐरो हेड फार्मेशन।
    11:30 AM, 26 Jan

    राजपथ के आसमान में फ्लाई पास्ट।
    11:27 AM, 26 Jan

    गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर्स।
    11:26 AM, 26 Jan

    राजपथ पर करतब दिखाते भारतीय सेना के जाबांज।
    11:20 AM, 26 Jan

    दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के विजेता। 18 लड़कियों और 31 लड़कों समेत 49 बच्चों को यह पुरस्कार मिला है।
    11:19 AM, 26 Jan

    दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखाई जा रही है।
    11:12 AM, 26 Jan

    राजपथ पर गरबा करते दिखे बच्चे, पीएम मोदी भी मुस्कुराए।
    11:03 AM, 26 Jan

    राजपथ पर सांस्कृतिक विरासत की झलक, राज्यों की मनमोहक झांकियों ने किया रोमांचित।
    11:03 AM, 26 Jan

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की झांकी राजपथ पर।
    10:57 AM, 26 Jan

    लंगाना और असम की झांकी ने अपनी बनावट से सबको आकर्षित किया।
    10:55 AM, 26 Jan

    हिमाचल प्रदेश की झांकी में कुल्लू दशहरा उत्सव और मध्य प्रदेश की झांकी में राज्य के जनजातीय संग्रहालय को दर्शाया गया है।
    10:50 AM, 26 Jan

    राजपथ पर ओडिशा की झांकी।
    10:44 AM, 26 Jan

    बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी के बैंड का नेतृत्व वरिष्ठ अवर अधिकारी चारु सुराणा कर रही हैं।
    10:42 AM, 26 Jan

    राजपथ पर राज्यों की झांकी आना शुरू हो गई है. यहां आप देख पा रहे हैं छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान की झांकियां दिख रही हैंं।
    10:40 AM, 26 Jan

    140 वायु रक्षा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट विवेक विजय की कमान राजपथ पर परेड में वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार का प्रदर्शन हो रहा है।
    10:35 AM, 26 Jan

    भारतीय नौसेना की झांकी में बोइंग पी 8 आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर और कलवरी क्लास पनडुब्बी, इसमें कोचीन शिपयार्ड में निर्माणाधीन स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत भी देख सकते हैं।
    10:34 AM, 26 Jan

    दुनिया के सामने भारत की सैन्य शक्ति का नमूना रखता भीष्म टैंक।
    10:33 AM, 26 Jan

    राजपथ पर भारतीय वायुसेना की परेड।
    10:30 AM, 26 Jan

    गणतंत्र दिवस परेड पर दिखी राफेल विमान की झांकी।
    10:27 AM, 26 Jan

    सेना सिग्नल की अगुवाई करने वाली टुकड़ी का नेतृत्व सेना की चौथी पीढ़ी के अधिकारी तान्या शेरगिल कर रही हैं।
    10:26 AM, 26 Jan

    सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व सिख लाइट इन्फैंट्री की 6 वीं बटालियन की मेजर अंजुम गोरका कर रहे हैं।
    10:26 AM, 26 Jan

    K-9 VAJRA-T की कमान राजपथ पर 269 मीडियम रेजिमेंट के कैप्टन अभिनव साहू ने संभाली
    10:25 AM, 26 Jan

    वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड रुद्र और 2 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, ध्रुव आर्मी एविएशन में 'डायमंड' फॉर्मेशन।
    10:25 AM, 26 Jan

    राजपथ पर सेना की परेड शुरू। देश और दुनिया देख रही है भारत की अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना।
    10:22 AM, 26 Jan

    राजपथ पर दुनिया देख रही भारत का शौर्य, परेड कर रहीं सैन्य टुकड़ियां।
    10:21 AM, 26 Jan

    गणतंत्र दिवस समारोहः राजपथ पर परेड शुरू।
    10:13 AM, 26 Jan

    राजपथ पर भारत की शान, ब्राजील के राष्ट्रपति भी मौजूद।
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Republic Day parade 2020 in delhi Live updates
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X