Video: दुनिया ने देखी हमारी ताकत, गर्मजोशी से मना गणतंत्र दिवस
नई दिल्ली। आज पूरा देश अपना 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस समय दिल्ली का राजपथ दुल्हन की तरह सज गया है तो पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो चुकी है। गणतंत्र दिवस समारोह का प्रारंभ 9 बजकर 25 मिनट से होगा। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

राजपथ से इस महान पर्व के सीधे प्रसारण के लिए बने रहिये वनइंडिया के साथ..और अपडेट जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए...
11:5o बजे: Video :दिल्ली से गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण आप देख रहे थे, दुनिया ने हमारी ताकत आज देखी। खूबसूरत परेड देखने के बाद मंत्रमुग्ध हुए फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद।
10:25 बजे: 26 साल बाद परेड में शामिल हुआ इंडियन आर्मी डॉग स्क्वॉयड।

10:13 AM : टैंक टी-90 भीष्म सलामी मंच से गुजरते हुए।
10:11 AM : 1950 के बाद पहली बार फ्रांस की टुकड़ी राजपथ पर। टुकड़ी में महिला सैनिक भी शामिल हैं।
10:10 AM : परमवीर चक्र विजेता सूबेदार योगेंद्र यादव, कैप्टन बाना सलामी मंच से गुजरते हुए।
10:09 AM : शुरू हुई परेड।
10:03 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने ग्रहण किया अशोक चक्र।
10:03 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी को मरणोपरान्त दिया गया अशोक चक्र।
सुबह 10 बजे: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने फहराया तिरंगा।
क्या है खास?
- इस बार राजपथ पर 90 मिनट का कार्यक्रम है।
- फ्रांस के 130 जवान और हमारी सेना के साथ राजपथ पर परेड करेंगे।
- पहली बार 1200 की संख्या वाला डॉग स्क्वॉयड इस परेड में दिखेगा।
- पहली बार CRPF और RAF की 120 महिला डेयरडेविल्स स्टंट दिखाएंगी।
- पहली बार परेड में दिखेगा भारत का सबसे ताकतवर रुद्र हेलीकॉप्टर।
सुबह 9:30 बजे: राजनाथ सिंह ने भी फहराया तिरंगा, जवानों को मिठाईयां बांटी
सुबह 9 बजे: बैंगलोर में भी गर्वनर ने फहराया तिरंगा
सुबह 8:41: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देश को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र को बधाई देते हुए देश के संविधान का निर्माण करने वाले सभी महान लोगों को सलाम किया। मोदी ने ट्वीट कर बताया, "मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई।"
सुबह 8:25 : आरएसएस चीफ मोहन भागवन ने नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सुबह 8:15: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के बीजेपी हेडक्वार्टर में फहराया तिरंगा।












Click it and Unblock the Notifications