Republic Day: क्या है बब्बर खालसा, जिसने Punjab से Delhi तक तबाही की साजिश रची? RDX के साथ 5 आतंकी गिरफ्तार
Republic Day: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने आतंक के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

RDX and Weapons: पंजाब से दिल्ली तक तबाही का था प्लान?
पंजाब पुलिस के डीजीपी के अनुसार, होशियारपुर के गढ़शंकर से गिरफ्तार किए गए इन आतंकियों के पास से 2.5 किलोग्राम RDX से बना एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने दो पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस के समारोहों के दौरान किसी भीड़भाड़ वाले इलाके या महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के लिए किया जाना था।
अमेरिका से मिल रहे थे निर्देश, पाकिस्तान का हाथ
जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा टेरर मॉड्यूल अमेरिका (USA) में बैठे बब्बर खालसा के हैंडलर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि यह पाकिस्तान की ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
High Alert in Punjab-Delhi: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
इस गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब और दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन आतंकियों के मददगार और कौन-कौन थे और क्या कोई विस्फोटक पहले ही ठिकाने लगाया जा चुका है? पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि वे सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
What is Babbar Khalsa: क्या है बब्बर खालसा, जिसने दशकों तक फैलाई दहशत?
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) एक प्रतिबंधित सिख चरमपंथी संगठन है, जिसका गठन 1970 के दशक के उत्तरार्ध में हुआ था। यह संगठन भारत में 'खालिस्तान' नाम के एक अलग देश की मांग को लेकर हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। 1980 और 90 के दशक में पंजाब में फैले उग्रवाद के पीछे इस संगठन का बड़ा हाथ था। 1985 में एयर इंडिया के विमान 'कनिष्क' में हुए बम धमाके, जिसमें 329 लोग मारे गए थे, उसमें भी बब्बर खालसा का नाम प्रमुखता से आया था।
आज यह संगठन विदेशों (जैसे कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका) से अपनी गतिविधियां चला रहा है और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इसे फंड और ट्रेनिंग देकर भारत विरोधी साजिशों के लिए इस्तेमाल करती है।












Click it and Unblock the Notifications