क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Republic Day 2021: गरजा 'राफेल', राजपथ पर दिखा 'आत्मनिर्भर भारत'

Google Oneindia News

Republic Day 2021 : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच देश आज 72वांं गणतंत्र दिवस मना रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह और राजपथ पर होने वाली परेड में कई तरह के बदलाव देखे गए। समारोह में इस बार कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं हुआ। परेड भी छोटी रखी गई लेकिन इसके बावजूद भारत ने अपने शौर्य का प्रदर्शन बखूबी राजपथ पर किया। जिसका गवाह पूरा विश्व बना,आपको बता दें कि आज राजपथ पर अलग-अलग राज्यों की झलकियों के साथ देश की सेना ने अपने तीनों प्रारूपों की ताकत दिखाई और साथ ही पहली बार राफेल लड़ाकू विमान ने अपना दम दुनिया के सामने पेश किया।

पढ़िए, गणतंत्र दिवस परेड का हर अपडेट।

republic day

लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
1:45 PM, 26 Jan

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गणतंत्र दिवस पर शिवाजी पार्क में तिरंगा फहराया।
12:48 PM, 26 Jan

हमने वीर सैनिकों के शहीदों के परिवार और उनके आश्रितों को नौकरी देने का काम शुरू किया। हमने पिछले 6 साल के अंदर 332 नौकरियां दी हैं। इसी प्रकार अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
12:48 PM, 26 Jan

हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 72वें गणतंत्र दिवस पर पंचकूला में तिरंगा फहराया।
12:09 PM, 26 Jan

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
11:57 AM, 26 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी हर बार की तरह रवाना होने से पहले आम लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
11:56 AM, 26 Jan

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिर से वापस राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए हैं।
11:46 AM, 26 Jan

परेड का समापन,अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ से विदा लेंगे और राष्ट्रपति भवन चले जाएंगे।
11:45 AM, 26 Jan

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद अब राष्ट्रगान का हो रहा है।
11:44 AM, 26 Jan

फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं।
11:37 AM, 26 Jan

राजपथ के ऊपर गरजा राफेल, जगुआर-मिग के साथ दिखाया वर्टिकल चार्ली का करतब।
11:36 AM, 26 Jan

राज्यों की झांकियां खत्म हो गई हैं।
11:26 AM, 26 Jan

राजपथ पर स्कूली बच्चे कर रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
11:16 AM, 26 Jan

आईटी मंत्रालय की झांकी में राष्ट्र की प्रगति के लिए डिजिटल इंडिया- आत्मनिर्भर भारत थीम को दर्शाया जा रहा है।
11:14 AM, 26 Jan

इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी खास है, इसमें राम मंदिर की झलक को दिखाया गया है।
11:13 AM, 26 Jan

राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी में केदारनाथ मंदिर व राज्य पशु-कस्तूरी मृग की झलक देखने का मिली।
11:08 AM, 26 Jan

राजपथ पर गुजरात राज्य की झांकी में मोढेरा के सूर्य मंदिर को दर्शाया गया।
10:58 AM, 26 Jan

राजपथ पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का दस्ता। इन्हें ब्लैक कैट कमांडो भी कहा है, 1984 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की स्थापना हुई थी।
10:56 AM, 26 Jan

दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर 841 रॉकेट रेजिमेंट (पिनाका) के पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम का नेतृत्व कैप्टन विभोर गुलाटी कर रहे हैं।
10:53 AM, 26 Jan

राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल का ऊंट सवार दस्ता। डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं।
10:53 AM, 26 Jan

राजपथ पर मार्च करता केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बैंड का दस्ता। इंस्पेक्टर शमशेर लाल बैंड का नेतृत्व कर रहे है।
10:47 AM, 26 Jan

राजपथ पर झांकियों में सबसे पहले झांकी , संघ शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी है जो केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत कर रही है।
10:46 AM, 26 Jan

राजपथ पर वायुसेना की झांकी। इस झांकी की थीम भारतीय वायुसेना शान से आकाश को छूते हुए है।
10:45 AM, 26 Jan

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर मार्चिंग दस्ता गढ़वाल राइफल्स का नेतृत्व 17 वीं बटालियन के कैप्टन राजपूत सौरभ सिंह कर रहे हैं। #RepublicDay
10:39 AM, 26 Jan

दिल्ली

राजपथ पर वायुसेना बैंड का दस्ता। वारंट ऑफिसर अशोक कुमार बैंड दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं।
10:29 AM, 26 Jan

गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता नौसेना के ब्रास बैंड का दस्ता।
10:29 AM, 26 Jan

राजपथ पर नौ सेना की झांकी भी दिखाई गई।
10:22 AM, 26 Jan

861 मिसाइल रेजिमेंट की ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के मोबाइल स्वायत (ऑटोनोमस) लांचर ने राजपथ पर अपनी ताकत दिखाई, इसका नेतृत्व कैप्टन कमरूल ज़मान ने किया।
10:22 AM, 26 Jan

राजपथ पर दिखी भीष्म टैंक और ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत।
10:21 AM, 26 Jan

राजपथ पर उन्नत या अपग्रेडेड शिल्का हथियार प्रणाली की झांकी निकली. इसकी कमान 140 वायु रक्षा रेजिमेंट (सेल्फ प्रोपेल्ड) की कैप्टन प्रीति चौधरी ने संभाली।
10:20 AM, 26 Jan

गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता।
READ MORE

Comments
English summary
Republic Day 2021 Ceremony Of India Live Updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X