Pics: राजपथ पर भारत ने दिखाया दम, जानिए परेड की खास बातें...

Recommended Video

    India में Republic Day की धूम, देश मना रहा है 69वां Republic Day | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। आज पूरा भारत देश का 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार पहली बार बतौर चीफ गेस्ट 10 आसियान देशों के प्रमुख शामिल हुए। हर बार की तरह इस बार की परेड ने भी लोगों का मन मोह मिला। इस दौरान सेना के जवानों ने मार्च किया और अपने हथियारों का शक्ति प्रदर्शन किया। परेड से पहले राष्ट्रपति ने कश्मीर में शहीद हुए एयरफोर्स कमांडो कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला को अशोक चक्र दिया, अवाऱ्ड देते वक्त वो भावुक भी नजर आए।

    आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी खास बातें..

    राजपथ पर दिखी भारत की शक्ति

    राजपथ पर दिखी भारत की शक्ति

    आज दिल्ली के राजपथ पर 90 मिनट की परेड की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सलामी ली। सबसे पहले नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    पीएम मोदी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए

    पीएम मोदी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए

    • परेड के दौरान पीएम मोदी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए। परेड के बाद मोदी ने राजपथ पर पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया ।
    • 10 देशों के मेहमान इस कार्यक्रम में हिंदुस्तानी साफे में दिखाई दिए।
    • 6 दस्तों की कमान महिला जवानों के हाथ

      6 दस्तों की कमान महिला जवानों के हाथ

      आज राजपथ पर नारी शक्ति दिखाई दी, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। आपको जानकर हैरत होगी कि गणतंत्र दिवस परेड में 6 दस्तों की कमान महिला जवानों के हाथ रही।

      बीएसएफ की 113 महिलाओं का कमाल

      बीएसएफ की 113 महिलाओं का कमाल

      बीएसएफ की 113 महिलाओं ने बाइक्स पर 16 तरह के हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। इस महिला टुकड़ी को सीमा भवानी नाम दिया गया है।

      फ्लाईपास्ट

      परेड के अंत में फाइटर प्लेन्स सुखोई-तेजस, हेलिकॉप्टर्स और ग्लोबमास्टर ने फ्लाईपास्ट किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+