Republic CNX Exit Poll 2021: तमिलनाडु में DMK की बनेगी सरकार, AIADMK काफी पीछे
नई दिल्ली, अप्रैल 29। 2 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी होंगे जिनमें तमिलनाडु भी है। इसके पहले बुधवार को जारी इन सभी राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई है। रिपब्लिक-सीएनएक्स एग्जिट पोल के नतीजों ने 234 सीटों वाली विधानसभा में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

डीएमके गठबंधन को पूर्ण बहुमत
234 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। राज्य में मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके और बीजेपी के सत्ताधारी गठबंधन और डीएमके व कांग्रेस के गठबंधन के बीच था।
एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके और इसका सहयोगी गठबंधन आसानी से आसानी से विधानसभा में पूर्ण बहुमत पाता नजर आ रहा है। जिसके चलते एमके स्टालिन पहली बार राज्य के सीएम बनते नजर आ रहे हैं। स्टालिन की पार्टी डीएमके भी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।
विधानसभा में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में उतरी सत्ताधारी एआईएडीएमके को काफी सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। पहली बार राज्य की राजनीति में उतरे कमल हासन भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

डीएमके गठबंधन को 160 से ज्यादा सीटें
रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को 160-170 सीटें मिलने जा रही हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा में 160 से अधिक सीट का मतलब हुआ कि स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके सरकार बनाने जा रही है।
सत्ताधारी एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन को 56 से 68 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी कमल हासन का पार्टी कुछ खास नहीं करती दिख रही है। मक्कल नीधि मय्यम को 2 सीटें मिलने का ही अनुमान लगाया गया है। एएमएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

किस पार्टी को कितनी सीट?
रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। एग्जिट पोल में पार्टी को 137 से 147 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस को 13 से 17 सीट मिलने की बात कही गई है।
सत्ताधारी एआईएडीएमके को 49 से 59 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं सहयोगी बीजेपी जी-तोड़ मेहनत करने के बाद केवल 2 से 4 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं।
पीएमके को 5 से 7 सीट तो कमल हासन की एमएनएम को शून्य से 2 सीट मिलने की बात कही गई है। एएमएमके को 4 से 6 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य को 6 से 10 सीट मिलने की बात कही गई है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications