पश्चिम बंगाल की दो पंचायत बूथ पर फिर मतदान, भारी सुरक्षाबल तैनात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दो बूथ पर आज फिर से पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यह मतदान बूथ नंबर 79 और 80 में हो रहा है जोकि अंबिकानगर के जलपाईगुड़ी में स्थित है। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए दोनों ही बूध पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। आपको बता दें कि इन दोनों जगह पर बैलट पेपर्स लूटने का मामला सामने आया था, जिसके बाद यहां फिर से चुनाव कराए जाने का चुनाव आयोग ने फैसला लिया था। इन दोनों ही सीटों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए जाएंगे।

election

शुक्रवार को आए नतीजों में टीएमसी ने यहां बंपर जीत दर्ज की थी। अभी चुनाव आयोग ने 314 ग्राम पंचायतों की 95 पंचायत समिति के नतीजे घोषित नहीं किए हैं, माना जा रहा कि इसे भी सोमवार को घोषित कर दिया जाएगा। टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 80 प्रतिशत और पंचायत समितियों की 90 फीसदी सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में अपने पैर जमा रही भाजपा, कांग्रेस और वामदलों को पछाड़कर दूसरे नंबर की पार्टी बन गई।

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान जबरदस्त सुरक्षा के बावजूद पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली थी। कई जगहों पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं और विपक्षी दल के सदस्यों के बीच हिंसा हुई। यह हिंसा मुख्य रूप से नॉर्थ और साउथ 24 परगना, नादिया, मुर्शीदाबाद और साउथ दिनाजपुर जिले में हुई थी।

इसे भी पढ़ें- Karnataka: जानिए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन में किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+