इस एक्ट्रेस ने पोस्ट में डाली 'गालियां' तो फेसबुक ने पोस्ट को ही कर दिया डिलीट

नई दिल्ली। कोई सेलेब्रिटी अगर देश के किसी मुद्दे पर अपनी राय रखता है तो लोग उसे पाखंड कहकर उसकी आलोचना करने लगते हैं और यहां तक की अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ जब फिल्म कलाकार रेणुका शहाणे ने अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हुए हमले के बाद दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया था।

रेणुका के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रॉल करने वाले एक शख्स से उन्हें भद्दी गालियां दी। फिल्म कलाकार रेणुका को जिस ट्विटर यूजर्स ने गालियां दी थी, रेणुका ने उस ट्वीट्स का स्क्रिनशॉट लेकर उसे फेसबुक पर डाल दिया और इस बीच हैरान करने वाली बात यह थी कि फेसबुक ने ही रेणुका के उस पोस्ट को हटा दिया।

 फेसबुक ने हटाया रेणुका शहाणे का पोस्ट

फेसबुक ने क्यों हटाया रेणुका का पोस्ट

फेसबुक ने क्यों हटाया रेणुका का पोस्ट

अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद रेणुका ने संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था। तभी एक ट्विटर ट्रॉल ने रेणुका के खिलाफ आपत्तीजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कई भद्दी गालियां दी। रेणुका ने गालियों को ट्वीट को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद फेसबुक ने यह कहते हुए रेणुका के पोस्ट को डिलीट कर दिया कि 'यह पोस्ट कम्यूनिटी के स्टैंडर्ड के लिए फिट नहीं है'।

रेणुका को गाली देने वाले ट्रॉल ने माफी मांगी

रेणुका को गाली देने वाले ट्रॉल ने माफी मांगी

रेणुको शहाणे ने जब उस गाली देने वाले ट्विटर यूजर्स को करारा जवाब दिया तब उसने रेणुका से माफी मांगते हुए अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया। गाली देने वाले ट्वीटर यूजर्स ने बताया कि उसके दोस्त ने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए इस तरह के ट्वीट किए थे।

रेणुका ने की थी जुनैद के हत्या की आलोचना

रेणुका ने की थी जुनैद के हत्या की आलोचना

इससे पहले रेणुका ने एक भीड़ द्वारा ट्रैन मारे गए एक मुस्लिम युवक जुनैद की हत्या के खिलाफ फेसबुक पर अपनी राय रखी थी और मॉब लिंचिंग के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट में रेणुका ने भी भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+