'किसका हिस्सा कम करके मुस्लिमों को देंगे आरक्षण', कर्नाटक में गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक में रैली के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म आधारित आरक्षण संविधान के खिलाफ है।

amit shah in karnataka

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी अपनी रैलियां की। इसके साथ ही उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण को अंसवैधानिक बताया।

कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सामाजिक न्याय बनाए रखने के लिए एससी, एसटी, लिंगायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया है। जबकि कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण को बढ़ावा दिया है। जेडीएस परिवार पर आधारित वाली पार्टी है और सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस का साथ थामती है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह से प्रेस वार्ता में सवाल किया गया कि बीजेपी ने लगातार दूसरी बार चुनाव में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। उस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने जीत की योग्यता के आधार पर टिकट दिया है, हम इस अवधारणा पर विचार नहीं करते हैं।

10 मई को कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने को हैं। ऐसे में सभी पार्टियां आरक्षण को लेकर बात कर रहे हैं। इस पर अमित शाह ने कहा कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद वो मुसलमानों के लिए आरक्षण लाएंगे। तो मुझे कांग्रेस के नेता ये बताएं अगर आप मुस्लिम आरक्षण लाने की बात कर रहे हैं तो आप किसका आरक्षण कम करेंगे। क्या आप वोक्कालिगा या लिंगायत या एससी एसटी के आरक्षण को कम करेंगे।

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए कर्नाटक विकास का मुद्दा नहीं बल्कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने ATM को ढूंढ रही है। कर्नाटक में भारत का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए MoU साइन किया गया है। हमने पिछले 4 साल में 55 लाख रोजगार का सृजन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+