टेलिकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए jio ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने उन कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है, जिन लोगों ने अच्छा परफॉर्म किया है। 15 फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी जूनियर और मिडिल लेवल के कर्मचारियों में की गई है।

वहीं दूसरी ओर सीनियर लेवल के अधिकारियों के वेतन में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें डीजीएम और उससे ऊंचे लेवल के अधिकारी आते हैं।
ये बढ़ोत्तरी अच्छा काम करने वालों को कंपनी में रोके रखने के लिए की गई है। अगर अच्छा काम करने वाले कंपनी में ही रहे तो अन्य कंपनियों को टक्कर देना जियो के लिए आसान हो जाएगा।
जियो की तरफ से की गई यह बढ़ोत्तरी 7 फीसदी से 15 फीसदी तक जूनियर और मिडिल लेवल के कर्मचारियों में है, जबकि 5-10 फीसदी की बढ़ोत्तरी उच्च लेवल के अधिकारियों के वेतन में की गई है।
वेतन में की गई यह बढ़ोत्तरी आईटी सपोर्ट, नेटवर्किंग, सेल्स और मार्केटिंग, कस्टमर केयर, प्रोजेक्ट्स, रेग्युलेटरी और एचआर के क्षेत्र में की गई है। इस तरह देखा जाए तो हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वालों के वेतन में बढ़ोत्तरी हुई है।
आपको बता दें कि 5 सिंतबर को ही रिलायंस जियो ने अपनी सेवाएं आधिकारिक रूप से शुरू की हैं। अपनी सेवाओं के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक सभी को अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग और मुफ्त डेटा मुहैया करा रही है।












Click it and Unblock the Notifications