अमिताभ बच्चन की फोटो देखते ही बोलीं रेखा- यहां Danger Zone है, Video वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मदमस्त अदाकारा रेखा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, इस वीडियो में रेखा ने ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर लोग हंस-हंसकर पागल हुए जा रहे हैं, दरअसल रेखा फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर प्रोग्राम को कवर करने आए सारे फोटोग्राफर्स जोर-जोर से हंसने लगे, उनका ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भी पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गए।
A post shared by 👸🏻 Queens Of Bollywood 👸🏻 (@queensbolly) on
अमिताभ बच्चन की फोटो देखकर बोलीं रेखा- 'यहां खतरा है
वीडियो में रेखा फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके रतनानी की बेटी के साथ कैमरामैन के सामने पोज दे रही थीं, इसी दौरान उन्हें मस्ती सूझी और वो रतनानी की बेटी के साथ कैट वॉक करने लगी और वॉक करते-करते वो उस दीवार की ओर बढ़ीं, जहां पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो लगी थी, अमिताभ का फोटो फ्रेम देखते ही रेखा तुरंत वहां से मुड़ गईं और बोलीं, अरे वहां डेंजर जोन है, जिसे सुनने के बाद हर कोई वहां जोर-जोर से हंसने लगा।
Recommended Video
पिछले साल भी हुई थी गड़बड़
वैसे ऐसा ही कुछ पिछले साल भी रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर हुआ था , तब भी रेखा, जब फोटो ग्राफरों को पोज दे रही थीं, तो फोटो खिंचाते-खिंचाते अमिताभ की फोटो के आगे पहुंच गई लेकिन जब उन्हें फोटोग्राफरों की शरारत का अंदाजा हुआ तो उन्होंने पलटकर पीछे देखा और ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए, तब भी रेखा की प्रतिक्रिया की काफी चर्चाएं हुई थीं।

रेखा और अमिताभ की अनकही प्रेम-कहानी
दरअसल बात रेखा के रिएक्शन की नहीं है, बात है रेखा और अमिताभ की अनकही प्रेम-कहानी की, जिसके कुछ पन्ने आज भी पढ़े नहीं गए हैं, दोनों के तथाकथित प्रेम के बारे में जानने को नई पीढ़ियां भी परेशान रहती हैं और यही वजह है कि रेखा या अमिताभ से जुड़ी कोई भी बात सामने आती है तो वो चर्चा में आ जाती है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications