2017-18 में क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई बढ़ी, डीएमके को मिला सबसे ज्यादा चंदा

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय पार्टियों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। क्षेत्रीय दलों ने 2017-18 के दौरान आए चंदे के जो आंकड़े दिए हैं, उसमें बीते साल के मुकाबले उनकी आय में बढोतरी हुई है। तमिलनाडु में प्रभाव रखने वाला द्रमुक सबसे ज्यादा चंदा पाने वाला दल है। 2017-18 के दौरान 35 करोड़ रुपए की आय द्रमुक को हुई हैं, जो दूसरी किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से ज्यादा है। इसके बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 27.7 करोड़ का चंदा मिला है।

Regional political parties grow richer DMK tops the list

नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी बीजू जनता दल को 14 करोड़ रुपए की आय हुई है। तेलुगू देशम पार्टी को 19 करोड़, वाएसआर कांग्रेस को 14 करोड़, जदयू को 12 करोड़, जनता दल (सेक्यूलर) को आठ करोड़, आम आदमी पार्टी को आठ करोड़, शिरोमणि अकाली दल को 3.9 करोड़ और राष्ट्रीय लोकदल को दो करोड़ का चंदा 2017-18 में मिला है। इसके अलावा इनेलो, एनपीपी, एसडीएफ, पीएमके को भी एक करोड़ से ज्यादा का चंदा मिला है।

2016-17 में क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा चंदा पाने वाली समाजवादी पार्टी ने अभी अपनी फंडिंग का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा अन्नाद्रमुक और एआईएमआईएम ने अपनी आय अभी घोषित नहीं की है। आय वित्त वर्ष 2016-17 में समाजवादी पार्टी 82.76 करोड़ रुपए के साथ सबसे ऊपर रही थी। सपा के बाद तेलुगू देशम पार्टी और अन्नाद्रमुक का नंबर था। तेलुगु देशम पार्टी यानी तेदेपा 72.92 करोड़ और अन्नाद्रमुक को 48.88 करोड़ रुपए बीते साल मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+