पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, 190 देशों की पुलिस को मिलेगी गिरफ्तारी की ताकत
इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (इंटरपोल) की ओर से सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) स्कैम में फंसे नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। नीरव मोदी के साथ ही इंटरपोल ने उनके भाई नीशल मोदी और करीबी सुभाष परब के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (इंटरपोल) की ओर से सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) स्कैम में फंसे नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। नीरव मोदी के साथ ही इंटरपोल ने उनके भाई नीशल मोदी और करीबी सुभाष परब के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पीएनबी स्कैम 13,578 करोड़ रुपए का है और नीरव मोदी इसमें मुख्य आरोपी है।

नोटिस से मिली पुलिस एजेंसियों को ताकत
सूत्रों का कहना है कि तीन के खिलाफ सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज धोखाधड़ी के अलावा अपराधिक षडयंत्र, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे केसेज के आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। सीबीआई ने पिछले माह इंटरपोल से संपर्क साधा और नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अब 190 देशों की पुलिस एजेंसियों को नीरव मोदी को गिरफ्तार करने की ताकत मिल गई है। नीरव मोदी के साथ उसकी अमेरिकी मूल की पत्नी एमी, भाई नीशाल, अंकल मेहुल चोकसी जो कि गीतांजलि ग्रुप के प्रोमटर हैं, ये सब के सब जनवरी के पहले हफ्ते में ही देश छोड़कर चले गए थे। इसके बाद पीएनबी ने सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications