Red Alert: मुंबई में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की आशंका, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है बुधवार से हो रही लगातार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है, तो वहीं मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में जो बारिश हो रही है वह अगले 6 घंटे तक जारी रह सकती है, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 3 घंटों में मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, कोहलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, नांदेड़, जलगांव और नंदुरबार के भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
Recommended Video

समुद्र तटों पर न जाने के निर्देश
मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई पर हाईटाईड का खतरा भी मंडरा बरकरार है, विभाग के मुताबिक हाई टाइड के आने पर समंदर की लहरें 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं, आपको बता दें कि मुंबई में कल से ही भारी बारिश और हाई टाइड को लेकर कल से ही अलर्ट जारी है।

हाई टाइड का खतरा बरकरार
मालूम हो कि हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है
लोगों को समुद्र किनारे और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है, मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। IMD ने कहा है कि आज नॉर्थ कोंकण, साउथ कोंकण में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

भारी बारिश की गिरफ्त में मुंबई
साउथ-सेंट्रल महाराष्ट्र, पूर्वी-पश्चिमी विदर्भ में भी लगातार बारिश की आशंका है विभाग के मुताबिक, पालघर, रायगढ़ और ठाणे इलाकों में भी जमकर बारिश होगी ,बता दें कि मुंबई की मेयर किशोरी किशोर पेडनेकर ने बीएमसी और डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम का दौरा भी किया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सारे प्रबंध सही है।












Click it and Unblock the Notifications