भारी बारिश से मुंबई बेहाल, मरीन लाइन में इमारत गिरी, जारी हुआ Red Alert
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में बारिश आफत बन गई है, बुधवार से हो रही लगातार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है, तो वहीं मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में जो बारिश हो रही है वह अगले 6 घंटे तक जारी रह सकती है, इसी बीच खबर है कि मुंबई में बारिश के बीच मरीन लाइन की एक इमारत का हिस्सा गिर गयाहै, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, मालूम हो कि शहर की स्थिति देखते हुए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर ना निकलें और उन इलाकों में जाने से बचें जहां सड़कों पर बारिश का पानी जमा है।
Recommended Video

मुंबई में 'रेड अलर्ट'
मौसम विभाग ने कहा है कि आज मुंबई, ठाणे, रायगढ और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
बीएमसी ने की लोगों से अपील
बीएमसी से पहले मुंबई पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतनें को कहा था। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा था कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है, सभी नागरिकों को घर में रहने और बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है।
बारिश की वजह से जलमग्न हुए इलाके
देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है, असम में बाढ़ ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं बिहार, गुजरात, एमपी के कई जिले बारिश की वजह से जलमग्न हैं।

भारी बारिश की आशंका
विभाग ने कहा कि आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, एमपी, झारखंड. ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications