Red Alert: मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ इलाके में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी की चेतावनी

मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने पहले ही यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी मायानगरी में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Recommended Video

    Monsoon Heavy Rain: Mumbai में भारी बारिश जारी, Gujarat में बाढ़ जैसे हालात | वनइंडिया हिंदी
    मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ इलाके में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने आज भी लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की है, विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में मायानगरी समेत राज्य के कई इलाकों में काफी तेज बारिश होने की आशंका है।

    महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों अलर्ट जारी

    तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में 5-6 जुलाई को 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है मौसम विभाग मुंबई ने कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में बारिश के दौरान यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    लोगों को समंदर किनारे जाने से रोका गया

    लोगों को समंदर किनारे जाने से रोका गया

    गौरतलब है कि आर्थिक राजधानी में रविवार को भारी बारिश और जलभराव के बीच समंदर में हाईटाइड की लहरें उठीं थीं ये सिलसिला आज भी चालू रह सकता है, इसलिए लोगों को समंदर किनारे जाने से रोका गया है, शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, बीएमसी ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

    मुंबई पुलिस ने की लोगों से ये अपील

    मुंबई पुलिस ने की लोगों से ये अपील

    मुंबई पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वो आज घर से बाहर ना निकलें और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+