Red Alert in Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

चेन्नई,18 नवंबर। दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने की वजह इस वक्त तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक भारी बारिश की चपेट में है। पिछले हफ्ते चेन्नई समेत तमिलनाडु में भारी बारिश ने काफी उत्पात मचाया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं एक बार फिर से तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट जारी

रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है जिसके आज दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट तक पहुंचने की संभावना है और इस दौरान दोनों राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सभी स्कूल और कॉलेज बंद

सभी स्कूल और कॉलेज बंद

भारी बारिश की आशंका के चलते आज थेनी जिले में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं तो वहीं चेन्नई कॉरपोरेशन में एक वॉर रूम स्थापित किया गया, जहां निगम के अधिकारी बारिश की गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए हैं।

बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग

बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट्टई , तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है।

बारिश का असर आस-पास के राज्यों में

राज्य की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा और इस कारण आज कर्नाटक , अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की और बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है और सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi-NCR प्रदूषण से बेहाल, अभी नहीं मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी
    पीने के पानी को स्टोर करें लोग

    पीने के पानी को स्टोर करें लोग

    मौसम विभाग चेन्नई के डीडीजीएम डॉ. एस. बालचंद्रन ने कहा है कि ' राज्य में कई जिलों में आज भारी वर्षा का अनुमान है इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। आम जनता को बरसात के दिनों में सभी उपायों का पालन करना चाहिए। उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलना चाहिए, पीने के पानी को स्टोर करना चाहिए और केवल उबला हुआ पानी पीना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+