Coronavirus: भारत में 1 दिन में कोरोना वायरस के 28 नए मामलों का नया रिकॉर्ड
Coronavirus: 1 दिन में कोरोना वायरस के 28 नए मामलों का नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बुधवार को इसमें रिकॉर्ड तेजी दर्द की गई। एक दिन में भारत में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में संक्रमण का यह नया रिकॉर्ड है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, कर्नाटक, राजस्थान समेत 10 राज्यों में नए मामले सामने आए है।

कल तेलंगाना में ही 8 नए मामले सामने आए। वहीं कर्नाटक और राजस्थान से तीन-तीन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से दो-दो मामले सामने आए। वहीं, हरियाणा, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु से भी एक-एक मामला सामने आया है। एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामला सामने आया है।
तेलंगाना में कल आए मामले सामने सामने आए, जिनमें से 7 इंडोनेशिया से आए ट्यूरिस्ट हैं। राजस्थान के झुंझनू में एक ही परिवार के 3 लोगों में कोविड- 19 पॉजिटिव पाया गया है, यह परिवार 7 मार्च को इटली से लौटा था। वहीं यूपी के लखनऊ और नोएडा में एक-एक नए पडजिटिव आए हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक और संक्रमण सामने आया। संक्रमित व्यक्ति फ्रांस से लौटा था। वहीं जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 का चौथा मरीज मिला जो सऊदी अरब से उमरा कर 16 मार्च को वतन वापस आया था।












Click it and Unblock the Notifications