भाजपा नेता पर सोशल मीडिया का भड़का गुस्सा, मायावती ने दिखाये तेवर
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के यूपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया है उसके बाद उनकी हर तरफ जमकर आलोचना हो रही है। फेसबुक पर अनीता मिश्रा ने दयाशंकर के इस बयान पर लिखा है कि यह सोशल मीडिया पर कोई हैरानी की बात नहीं है सनातनी लफंगों की सोच स्त्रियों के लिए ऐसी ही होती है।
Video- भाजपा उपाध्यक्ष ने मायावती की तुलना वेश्या से कर डाली

सोशल मीडिया हो या रियल दुनिया जो इनके हिसाब से चले वो देवी बाकी सब वेश्या। स्त्री को इंसान ये समझते कहां है। कई वरिष्ठ पत्रकारों सहित आम लोगों ने भी दयाशंकर के इस बयान पर तीखा हमला बोला है। अल्का का कहना है कि इस पर जरुर केस होना चहिये यह कोई कैसे कह सकता हैं कितने बेहुदे बेशर्म हैं यह भाजपा नेता। वहीं महेश दुबे ने दयाशंकर को सनातनी लफंगा कहा है।
वहीं दयाशंकर के इस बयान के बाद मायावती ने राज्यसभा में कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। मांफी मंगवाने से कुछ नहीं होगा बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कार्यवाही करते हुए इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मायावती ने तल्ख शब्दों में कहा कि भाजपा इसपर कार्यवाही करे वर्ना लोग सड़कों पर उतरेंगे तो मेरी जिम्मेदारी नहीं होगी। हालांकि अरुण जेटली ने कहा कि इस बयान से वह निजी तौर पर आहत है।
आपको बता दें कि मउ में पत्रकारों से बात करते हुए दयाशंकर सिंह ने मायावती की तुलना वेश्या से कर डाली जिसके बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने उनकी ओर से मांफी मांगते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पार्टी से दबाव के बाद दयाशंकर ने अपने बयान पर मांफी मांग ली है। वहीं बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वह दयाशंकर सिंह के खिलाफ एफआईआर करायेंगे और उन्हें कोर्ट में खीचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications