RD Burman Birth Anniversary: पंचम दा के ये 10 एवरग्रीन गाने, हमेशा रहेंगे सुपरहिट
RD Burman Birth Anniversary: पंचम दा के ये 10 एवरग्रीन गाने, हमेशा रहेंगे सुपरहिट
मुंबई, 27 जून: राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान संगीतकारों में से एक थे। आरडी बर्मन के फैंस उन्हे प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। 1960 से 1990 के दशक तक महान संगीतकार आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों में म्यूजिक कंपोज किया था। 27 जून को आरडी बर्मन की जयंती है। आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। वह ब्रिटिश शासित कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में त्रिपुरा के राजसी खानदान से थे। आरडी बर्मन के पिता सचिन देवबर्मन हिंदी सिनेमा के अग्रणी संगीतकारों में एक थे। वहीं उनकी मां मीरा देवबर्मन भी एक गीतकार थीं। आरडी बर्मन को संगीत विरासत में मिली है। इसलिए शायद 9 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला गाना लिखा था।

9 साल की उम्र में लिखा था आरडी बर्मन ने पहला गाना
भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए आरडी बर्मन को उनके पिता के नाम का फायदा हुआ था। लेकिन पंचम दा ने कुछ ही समय में अपने लिए एक जगह बना ली थी। अपने पिता से संगीत सीखते हुए आरडी बर्मन ने पहला गाना ''ऐ मेरी टोपी पलट के आ'' सिर्फ 9 साल की उम्र में लिखा था। इस गाने को आरडी बर्मन के पिता सचिन देवबर्मन ने 1956 में आई फिल्म फंटूश में इस्तेमाल किया था।

आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों में दी थी संगीत
आरडी बर्मन ने सबसे ज्यादा अपनी पत्नी और सिंगर आशा भोंसले और दिवंगत गायक किशोर कुमार के साथ काम किया है। आरडी बर्मन के कई गीतों ने सिंगरों को रातों-रात मशहूर कर दिया था। आरडी बर्मन ने लता मंगेशकर द्वारा गाए कई गानों को भी कंपोज किया था। बतौर संगीतकार आरडी बर्मन ने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में ही काम किया है। उन्होंने गानों को सिर्फ संगीत ही नहीं दिया बल्कि कई गानों को गाया भी है। आरडी बर्मन को "महानतम भारतीय संगीत निर्देशकों" की सिनेमैहोलिक की सूची में पहला स्थान दिया गया था। आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों में संगीत दी थी।

आरडी बर्मन के सुपरहिट गाने
एक संगीतकार के जन्मदिन पर उसके गानों को याद करने और सुनने से बड़ी श्रद्धांजलि और कोई नहीं हो सकती है। तो चलिए पंचम दा की जयंती पर हम आपको उनके 10 ऐसे एवरग्रीन गानों के बारे में बताते हैं, जो हमेशा सुपरहिट रहेंगे।
1. पिया तू अब तो आजा: इस गाना 1967 में आई फिल्म कारवां का है, जिसे आशा भोसले ने गाया था।
2. चिंगारी कोई भड़के: ये गाना फिल्म अमर प्रेम की है। इसे किशोर कुमार ने गाया था। फिल्म में राजेश खन्ना अभिनेता थे।
3. क्या हुआ तेरा वादाः ये गाना फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का है। इस गाने में आरडी बर्मन, मोहम्मद रफी और सुषमा श्रेष्ठ ने अपनी आवाज दी है।
4. तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं: ये फिल्म आंधी का गाना है। इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था।
5. आप की आंखों में कुछ: ये गाना फिल्म घर का है। इसे भी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था।

आरडी बर्मन के गाने जो दिल में बस गए
6. मेरी भीगी भीगी सी: इस गाने को भी किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना फिल्म अनामिका की है। ये फिल्म 1973 में आई थी।
7. जिंदगी के सफर में गुजर जाते: इस गाने को भी किशोर कुमार ने गाया था। ये गाना फिल्म आप की कसम से है।
8. ओ मेरे दिल के चैन: इस गाने को भी किशोर कुमार ने आवाज दी है। ये गाना फिल्म मेरे जीवन साथी की है, जो 1972 में आई थी।
9. आनेवाला पल जानेवाला है: इस गाने को भी किशोर कुमार ने है। ये गाना फिल्म गोलमाल से है।
10. दीये जलते हैं फूल खिलते हैं: इस गाने को भी किशोर कुमार ने आवाज दी थी। गाने फिल्म नमक हराम का है।












Click it and Unblock the Notifications