Rajasthan Board Results: आज शाम आएंगे 12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे

राजस्थान बोर्ड फॉर सेकेंड्री एजुकेशन(RBSE) के 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। नतीजे शाम 6:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जारी होंगे।

जयपुर। राजस्थान बोर्ड फॉर सेकेंड्री एजुकेशन(RBSE) के 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। नतीजे शाम 6:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जारी होंगे। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इसके बाद इन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में होगी।

Results

इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थीं। साइंस स्ट्रीम के लिए जहां 2.2 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं 48,000 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों का इंतजार आज शाम खत्म हो जाएगा। रिजल्ट शाम 6:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

* इसके लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

* फिर साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* अपना रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग-इन करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

पिछले साल बोर्ड ने परीक्षाओं का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था, लेकिन इस बार रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है। जहां 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज आएगा, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम और 10वीं कक्षा का रिजल्ट अगले महीने जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: चौकीदार के बेटे ने हासिल किया पहला स्थान, गोल-गप्पे बेचने वाले की बेटी आई सेकेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+