जल्द आएगा 20 रुपए का नया नोट, आरबीआई ने जारी की फोटो, जानें- नए नोट के फीचर
आरबीआई ने जारी की 20 रुपए के नए नोट की फोटो, जानें- पुराने नोट से कितना अलग
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्दी ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। शुक्रवार शाम को आरबीआई ने अधिसूचना जारी कर इसकी जनकारी दी है। आरबीआई ने 20 रुपए के नए नोट की तस्वीर जारी करते हुए इसके फीचर के बारे में बताया है। 20 रुपए का ये नोट महात्मा गांधी की नई सीरिज के तहत ही लॉन्च किया जाएगा।

ये है नए नोट का खासियत
बीस रुपए के नए नोट का रंग पुराने नोट से अलग होगा। इस नोट का रंग हरा होने के साथ-साथ हल्ला पीला है। इस पर एक तरफ महात्मा गांधी का चित्र होगा तो दूसरी तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र है। नोट के दोनों ओर नोट का मूल्य हिंदी और इंग्लिश में लिखा होगा। इसके साथ ही नोट के पिछले हिस्से पर 'स्वच्छ भारत' का लोगो और स्लोगन होगा। 20 रुपए के नए नोट का आकार 63 मिमी चौड़ा होगा और 129 मिमी लंबा होगा। इस नोट के पिछले भाग पर भाषा की पट्टी भी होगी।
पुराने नोट भी चलते रहेंगे
आरबीआई ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि नए नोट के मार्केट में आने के बाद भी पुराने नोट मार्केट में चलेंगे। 20 रुपए के नोट के पुराने नोट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीस रुपए के इस नए नोट पर आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास का हस्ताक्षर होंगा।

आरबीआई नोटबंदी के बाद लगातार बदल रहा नोटों का रंग और साइज
आरबीआई नोटबंदी के बाद से अब तक पिछले करीब ढाई साल में 2000, 500, 200, 100, 50 और 10 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है। अब उसने 20 रुपए के नोट को भी नए रंग में जारी करने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications