2000 Note Update News: याद आया मोदी सरकार की पहली नोटबंदी का दौर, जब लाइनों में खड़े दिखते थे लोग

RBI withdraws ₹2000 note: गौरतलब है कि साल 2016 में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को जारी किया था।

2000 Note Update News

2000 ka note news in hindi: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने एक अहम कदम के तहत 2000 के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है और बैंक को निर्देश दिए हैं कि वो अब 2000 रुपए का नोट जारी करना तत्काल रोक दें। हालांकि अभी बाजार में मौजूद 2000 नोट चलन में रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा कराया जा सकता है। आरबीआई के इस अचानक आए फैसले के बाद हर किसी के दिमाग में 8 नवंबर 2016 की रात घूम गई जब पीएम मोदी ने रात 8 बजे तत्काल नोटबंदी का ऐलान कर दिया था।

500 और 1000 के नोटों को किया था बंद

पीएम मोदी ने तब देश में काला धन की उगाही को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद देश में एकदम से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उस दौरन लोग एटीएम के बाहर घंटों लाइन में लग रहते थे। विपक्ष ने इस बात को मुद्दा बनाकर मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया था।

घंटों ATM की लाइनों में खड़े दिखते थे लोग

इस दौरान बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं और विकलांग लोग ATM की लाइनों में खड़े दिखाई पड़ते थे। वो मंजर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और आज भी कांग्रेस समेत सभी विरोधी दल मोदी सरकार से इस बार में सवाल करते हैं कि उनके इस फैसले से देश में ब्लैक मनी कितनी रूकी? वो आज भी मोदी सरकार के इस फैसले को गलत ठहराते हुए कहते है कि उनका ये फैसला केवल आम जनता को परेशान करने के लिए था।

क्या होती है नोटबंदी ?

किसी देश में सरकार की ओर से बड़े मूल्य के नोटों को बंद करने को नोटबंदी या विमुद्रीकरण कहा जाता है। सरकार के इस फैसले के बाद जिन नोटों पर प्रतिबंध लगाया जाता है वो किसी काम के नहीं रहते हैं, उनकी कीमत रद्दी की तरह हो जाती है।

क्या कहा है आरबीआई ने ?

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने फैसले में कहा है कि 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत उसने ये फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में अब 2000 के नोट बदले जा सकते हैं और नोट बदलने की सीमा 20,000 रुपये है यानी कि एक बार में 20 हजार रुपये के नोट ही चेंज हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+