RBI ने जारी किया 500 रुपए का नया नोट, पुराने नोटों के बारे में दी ये जानकारी

नोटबंदी के बाद आरबीआई ने एक और बड़ा फैसला करते हुए 500 रुपए का नया नोट जारी किया है।

नई दिल्ली। पिछले साल नवंबर में हुई नोटबंदी के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटों से जुड़ा एक और बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने 500 रुपए के नोट में एक बड़ा बदलाव करते हुए 500 रुपए के नोट का नया बैच पेश किया है। आरबीआई ने नया नोट जारी करते समय 500 रुपए के पुराने नोट के बारे में भी जानकारी दी है।

500 के नोट में नया सिक्योरिटी फीचर

500 के नोट में नया सिक्योरिटी फीचर

आरबीआई ने मंगलवार को एक नए सिक्योरिटी फीचर के साथ 500 रुपए के नोट का नया बैच पेश किया। 500 रुपए के नए नोट के सिक्योरिटी फीचर में कैपिटल लेटर में 'A' शब्द जोड़ा गया है। इन नए नोटों का डिजाइन हर तरीके से महात्मा गांधी की सीरीज़ वाले 500 के नोटों के समान ही है। जल्द ही ये नोट बैंकों में आ जाएंगे।

पुराने 500 के नोट का क्या होगा

पुराने 500 के नोट का क्या होगा

500 रुपए के नए नोट जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्तमान में मार्केट में चल रहे पुराने नोटों के बारे में भी जानकारी दी है। आरबीआई ने कहा है कि वर्तमान में चल रहे 500 रुपए के नोट पूरी तरह वैध रहेंगे। नए नोट के आने से पुराने नोटों की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नए नोट जल्द ही बैंकों में पहुंच जाएंगे।

8 नवंबर को हुई थी नोटबंदी

8 नवंबर को हुई थी नोटबंदी

गौरतलब है कि इससे पहले बीते साल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद 500 और 1000 के पुराने नोट तुरंत बंद कर दिए गए थे। कुछ आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी जगह इन नोटों को अमान्य कर दिया गया था। इसके बाद 500 और 2000 का नया नोट जारी किया गया था।

एक रुपए का नया नोट जल्द आएगा

एक रुपए का नया नोट जल्द आएगा

इस बीच कुछ समय पहले आरबीआई की ओर से कहा गया था कि जल्द ही एक रुपए का नया नोट भी जारी किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में नोट जारी करने की तारीख को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+