नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई ने पांच बैंकों पर लगाया जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 एक्ट का उल्लंघन करने पर पांच बैंकों पर जुर्माना लगाया है।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच बैंकों पर जुर्माना लगाया है। जिन बैंको पर जुर्माना लगा है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ टोक्यो मितसबिशी, द रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, स्टैंडर्ड चार्टड बैंक और ड्यूश बैंक है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 एक्ट के तहत ये कार्रवाई की है। जुर्माने के साथ-साथ इन बैंको को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ टोक्यो मितसबिशी, द रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड और स्टैंडर्ड चार्टड बैंक पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं ड्यूश बैंक पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।
8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद बैंको पर काम का भारी बोझ है। इस दौरान बैंकों के कामकाज पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। कई बैंकों के मैनेजर और कर्मचारी पिछले एक महीने में गिरफ्तार हुए हैं।
इन पांच बैंकों पर जुर्माने से पहले एक्सिस बैंक की कई शाखाओं बारी गड़बड़ी सामने आई थी। इस पर कार्रवाई भी की गई थी। ना सिर्फ दूसरे बैंक बल्कि आरबीआई के कर्मचारी भी नोटों की कालाबाजारी में गिरफ्तार हो चुके हैं।
-
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! भारत के मुकाबले ₹8,000 की बचत, देखें आज के ताज़ा रेट्स -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला?












Click it and Unblock the Notifications